फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सावधान: पंडोह डैम से किसी भी समय छोड़ा जा सकता है पानी

सावधान: पंडोह डैम से किसी भी समय छोड़ा जा सकता है पानी

Wed, 25 Apr 2018 11:05 PM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
सावधान: पंडोह डैम से किसी भी समय छोड़ा जा सकता है पानी
पंडोह (मंडी)। ब्यास परियोजना में गर्मियों की वजह से पानी अधिक जमा होने पर डैम से पानी किसी भी समय छोड़ा जा सकता है। पंडोह विद्युत और मेकेनिकल डिवीजन के अधिशासी अभियंता राजेश हांडा ने बताया कि जहां-जहां से ब्यास नदी गुजरती है, वहां के लोगों को सतर्क किया गया है। ब्यास नदी के किनारे कोई भी व्यक्ति न जाए और न ही नदी को पार करने की कोशिश करे। इसके अतिरिक्त अपने मवेशियों को भी दूर रखे। वहीं, अगर किसी व्यक्ति ने अस्थायी तौर पर ब्यास नदी के किनारे अपना डेरा बना रखा है तो उसे तुरंत उठा लें। उन्होंने लोगों से सहयोग का आग्रह किया है। कहा कि लोगों को इस सूचना के बारे में जल्द अवगत करवाया जाए ताकि, जानमाल का नुकसान न हो। इस बारे में जानकारी ग्राम पंचायत पंडोह, सयोग, जागर, मैहणी, घ्राण, नागधार, शिवा के माध्यम से जनता को अवगत करवाया गया है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed