{"_id":"5a7b0ba44f1c1b2d068b5372","slug":"11518013348-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौंतड़ा में धाम के लिए कटने से पहले गायब हो गया बकरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौंतड़ा में धाम के लिए कटने से पहले गायब हो गया बकरा
Updated Wed, 07 Feb 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौंतड़ा (मंडी)। क्षेत्र में धाम में परोसने के लिए लाया गया एक बकरा कटने से पहले भाग गया। बकरा गायब होने से धाम के आयोजकों को आनन-फानन में नए बकरे का प्रबंध करना पड़ा। जब आयोजकों ने नए बकरे को धाम में परोसने के लिए काट दिया तो गायब हुए बकरे को ग्रामीणों ने ढूंढ निकाला। इस तरह से कुछ दिनों के लिए सही लेकिन बकरे की जान बच गई। लेकिन, आयोजक को धाम महंगी पड़ गई। यह मामला ग्राम पंचायत के चौंतड़ा में पेश आया है। जानकारी के मुताबिक चौंतड़ा पंचायत के लोअर चौंतड़ा गांव में एक आयोजक ने धाम के आयोजन के लिए बकरा खरीदा था। लेकिन, ऐन मौके पर यह बकरा ही गायब हो गया। जिससे आयोजक की मुश्किलें बढ़ गईं। लाज बचाने के लिए आयोजक ने आनन-फानन में नया बकरा खरीद लिया। जब नए बकरे को काट लिया तो कुछ ही देर बाद गायब हुआ बकरा भी मिल गया। ग्राम पंचायत चौंतड़ा के प्रधान प्यार चंद ने कहा कि बकरा अचानक गायब हो गया है। जिससे आयोजक को धाम देना काफी महंगा पड़ा है। जब नया बकरा काट दिया तो गायब हुआ बकरा भी मिल गया।
दिनदहाड़े दुकान से कैश बैग उड़ाया पर हाथ कुछ नहीं लगा
चौंतड़ा (मंडी)। चौंतड़ा बाजार में दिनदहाड़े एक शातिर ने कैश बैग चुरा लिया लेकिन, उसके हाथ कुछ नहीं लगा। मालिक ने बैग से कुछ देर पहले ही कैश निकाल लिया था। जिससे शातिरों के हाथ खाली बैग ही लगा। चोरी हुए कैश बैग में दुकानदार के दुकान के दस्तावेज, चेक बुक, बैंक पासबुक सहित अन्य जरूरी कागजात थे। इससे पूर्व भी तीन चार दुकानों में ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। हालांकि, बुधवार को सामने आए इस मामले में केस दर्ज नहीं हो सका है। उधर, पुलिस चौकी घट्टा के प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि पुलिस को इसकी सूचना मिली है और पुलिस ने निगरानी के साथ साथ गश्त भी बढ़ा दी है।