फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   जोगिंद्रनगर के धावकों नेअपना दबदबा कायम रखा

जोगिंद्रनगर के धावकों नेअपना दबदबा कायम रखा

Wed, 24 Jan 2018 10:18 PM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर के धावकों नेअपना दबदबा कायम रखा
Sports

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

जोगिंद्रनगर (मंडी )।
नेशनल मैराथन प्रतियोगिता में जोगिंद्रनगर के धावक-धाविकाओं ने आठ मेडल जीत कर जिला मंडी का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता शिमला के रिज मैदान में 22 जनवरी को हुई। प्रतियोगिता में देशभर के करीब 400 धावक-धाविकाओं ने हिस्सा लिया था। इनमें प्रदेश के करीब 20 धावक-धाविकाओं ने हुनर दिखाया।

अकेले आठ मैडल जोगिंद्रनगर के धावक-धाविकाओं ने जीते। मैराथन में भारतीय सेना के जवानों सहित देश के अनुभवी धावक धाविकाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई थी। 21 किलोमीटर दौड़ में जोगिंद्रनगर के उदयमान धावक सावन बरवाल ने पांचवां स्थान हासिल किया। वहीं अमित कुमार आठवें स्थान पर रहा। तीन किलोमीटर दौड़ में धाविका आस्था ने पहला, अंजना ने तीसरा और ज्योति ने चौथा स्थान तथा मेन प्रतिस्पर्धा में यशपाल ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


दस किलोमीटर वुमन दौड़ में तमन्ना ने पांचवां स्थान और सीनियर सिटीजन की दौड़ में जोगिंद्रनगर के भडयाड़ा गांव के अमर सिंह 22वें स्थान पर रहे। मुख्यमंत्री के की ओर से जोगिंद्रनगर के आठ विजेता धावक-धाविकाओं को 33 हजार रुपए के नकद पुरस्कार से नवाजा गया। बुधवार को खेल मैदान जोगिंद्रनगर के धावक-धाविकाओं के सम्मान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रशिक्षक गोपाल ठाकुर के द्वारा सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed