फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   ांग्रेस में मचे सियासी भूचाल को मंडी में कार्यकर्ता सम्मेलन में थामने की कोशिश

ांग्रेस में मचे सियासी भूचाल को मंडी में कार्यकर्ता सम्मेलन में थामने की कोशिश

Fri, 18 Aug 2017 11:20 PM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
ांग्रेस में मचे सियासी भूचाल को मंडी में कार्यकर्ता सम्मेलन में थामने की कोशिश
मंडी। कांग्रेस में मचे सियासी भूचाल को मंडी में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में थामने की भरपूर कोशिश की गई। स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर, ग्रामीण विकास मंत्री अनिल शर्मा और आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी ने मंच से मुख्यमंत्री की सराहना करते हुए उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ने का एलान कर दिया। दूसरी तरफ प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के सुर भी बदले हुए दिखे। सुबह करीब 2.30 पर सम्मेलन का आगाज हुआ। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खूब जोश दिखा और कांग्रेस नेताओं ने इसी जोश की सराहना करते हुए मंडी में जीत का परचम फहराने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि अब समय आ गया है कि सभी मनभेद और मतभेद हटाकर काम करें। कांग्रेस सुदृढ़ है और पांच सालों में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अगुवाई में प्रदेश में थोक में विकास कार्य हुए हैं। कांग्रेस में कार्यकर्ता रीढ़ हैं। चुनावों में कम समय बचा है। लिहाजा अनुभवी हाथों में मतभेद हटाकर सत्ता बढ़ानी है। ग्रामीण विकास मंत्री अनिल शर्मा ने कहा कि वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में ही चुनाव होंगे। सीएम के कार्यकाल में कांग्रेस और राज्य का अभूतपूर्व विकास हुआ है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सुशील कुमार शिंदे को जीत का मंत्र देकर दूत बनाकर भेजा है। जिनके सानिध्य में कांग्रेस हिमाचल में फिर से सरकार बनाएगी। वहीं आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी ने कहा कि अगर कांग्रेस सरकार में फिर से सत्ता लाना चाहती है तो यह सपना केवल मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ही पूरा कर सकते हैं। उनके नेतृत्व में ही कांग्रेस जीतेगी। अन्यथा नहीं। क्योंकि वीरभद्र ही वह शख्स है जिनसे विरोधी डरते हैं, घबराते हैं। प्रदेश में वीरभद्र का ही दूसरा नाम कांग्रेस है।
विज्ञापन

जीते नहीं तो हमारी भूल : रंजन
प्रदेश सहप्रभारी और बिहार की सांसद रंजीता रंजन ने कहा कि कांग्रेस को कई सालों तक सींचने वाली हिमाचल की धरती कांग्रेस की है। यहां सब कुछ है। इसके बावजूद कांग्रेस यहां चुनाव नहीं जीत सकी तो यह हम सबकी भूल होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश के बच्चों से दुष्कर्म को राजनीति का खेल बना रही है। सुरक्षा के मुद्दों पर समझौते हो रहे हैं। मोदी सरकार देश में गरीबों का दमन कर रही है। पेट्रोल, खाद्य पदार्थ हर चीज की कीमतें आसमान छू रही हैं। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के घर बेटी की शादी के दौरान सीबीआई का छापा ओछी हरकत का जीता जागता सुबूत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed