{"_id":"5cc701c5bdec22071c2de5e2","slug":"111556545989-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसवीं की मेरिट में छाए निजी स्कूलों के होनहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दसवीं की मेरिट में छाए निजी स्कूलों के होनहार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के दसवीं के परीक्षा परिणामों में निजी स्कूलों के विद्यार्थियों ने सरकारी स्कूलों को पछाड़ दिया है। सरकारी स्कूल का एक भी होनहार टॉप टेन में जगह नहीं बना सका है। जबकि, प्रदेश भर की मेरिट लिस्ट में मंडी के निजी स्कूलों के होनहार छाए हुए हैं। 39 होनहारों की इस लिस्ट में मंडी जिले के ही आठ होनहार शामिल हैं। ऐसे में सरकारी स्कूलों की पढ़ाई की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पिछले वर्ष दसवीं की बोर्ड परीक्षाओं में मंडी जिले के दो होनहार टॉप टेन में जगह बनाने में कामयाब हुए थे।
सोमवार को जारी परीक्षा परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर हाई स्कूल मढ़ी धर्मपुर के पारस पुत्र नरेश कुमार और रिधि शर्मा पुत्री हितेश शर्मा एंग्लो सांस्कृतिक मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंडी ने 98.57 फीसदी लेकर प्रदेश भर में दूसरा स्थान हासिल किया है। पांचवें नंबर पर रही लोकेश्वरी पुत्री प्रेम सिंह छात्रा सीनियर सेकेंडरी माडल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन देवधार टीहरा ने 98.14 फीसदी अंक लिए हैं। छठे नंबर पर अंश वर्मा पुत्र अजय वर्मा लार्ड कान्वेंट पब्लिक स्कूल सरकाघाट और वैष्णवी शर्मा पुत्री देवानंद सीनियर सेकेंडरी मॉडल इंस्टीट्यूट आफ एजुकेशन देवधार टीहरा ने 98 फीसदी अंक हासिल लिए हैं। किंग जार्ज पब्लिक स्कूल नैरचौक की पल्लवी ने 97.57 अंक और दसवें नंबर पर आर्यण राणा पुत्र विनोद कुमार राणा लार्ड कान्वेंट पब्लिक स्कूल सरकाघाट
और अभय शर्मा पुत्र प्रकाश चंद असेंट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पधर ने 97.43 अंक प्राप्त किए हैं। उधर, उपनिदेशक उच्च शिक्षा मंडी अशोक शर्मा ने कहा कि स्कूलों से रिपोर्ट मांगी जाएगी।