{"_id":"5c0800f2bdec2241be1dec14","slug":"111544028402-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाचन विधायक विनोद ने नवाजे चैलचौक स्कूल के मेधावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाचन विधायक विनोद ने नवाजे चैलचौक स्कूल के मेधावी
Updated Wed, 05 Dec 2018 10:22 PM IST
विज्ञापन
चैलचौक स्कूल के मेधावी नवाजे
स्कूल के वार्षिक समारोह में विधायक ने किया पुरस्कृत
बच्चों ने पहाड़ी और पंजाबी गीतों ने मचाया धमाल
अमर उजाला ब्यूूरो
चैलचौक (मंडी)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चैलचौक में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बुधवार को धूमधाम से मनाया। समारोह में बतौर मुख्यातिथि नाचन के विधायक विनोद कुमार ने शिरकत की। स्कूल प्रांगण में पहुंचने पर स्कूली बच्चों और अध्यापकों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। प्रधानाचार्य ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और मुख्य अतिथि के समक्ष स्कूल की मांगें रखी। इस मौके पर शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल रहने वाले बच्चों में अक्षय, रुचिका, तरुण, चंद्रेश, तान्या, अंजलि, चांदनी, दिशा, नीतीश कुमार, ज्योति, योगेश, जितेंद्र, हर्ष वर्मा, सिमरन, मुस्कान, प्रियंका, निताशा, अरुण, भवानी सिंह, लवली, युक्ता, हिमानी, कविता, रविकांत, प्रियंका, नीलम, हर्ष राणा, भुवनेश्वरी, शुभम, नीतिका, महेंद्र पाल, एकांत प्रिया, राधिका, प्रीति सिंह, समीर, अनुराग गुप्ता, योगराज, कमलजीत कौर, दीपिका ठाकुर, अदिति, प्रियंका, सतवीर, खेम लता, विमला, धनेश्वरी समेत अनेक होनहार छात्रों को विधायक विनोद कुमार ने पारितोषिक वितरित किए। इस मौके पर अखंड शिक्षा ज्योति मेरे स्कूल से निकले मोती के तहत स्कूल में वार्षिक पारितोषिक समारोह में आए पुराने छात्रों को भी सम्मान दिया गया। इस अवसर पर नाचन भाजपा मंडल अध्यक्ष रविंदर राणा, चैलचौक पंचायत के प्रधान कुमार चंद, प्रधानाचार्य बृज लाल, एसएमसी प्रधान दिनेश पहाड़िया समेत अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर विधायक विनोद कुमार ने स्कूल के खेल मैदान के लिए 5 लाख, शौचालय के लिए 8 लाख और सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 21 हजार रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने पहाड़ी, फिल्मी, पंजाबी और देश भक्ति की रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।