{"_id":"5bdde031bdec2269351dc790","slug":"111541267505-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किपड़ में बस खराब, 12 किमी पैदल चल कर मंडी पहुंचे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किपड़ में बस खराब, 12 किमी पैदल चल कर मंडी पहुंचे यात्री
Updated Sat, 03 Nov 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। शहर से लगती मझवाड़ पंचायत के किपड़ गांव में एचआरटीसी की बस खराब होने से यात्रियों को पैदल ही मंडी पहुंचना पड़ा। 12 किलोमीटर चल कर यात्री मंडी पहुंचे। निगम की बस का टायर पंक्चर हो गया, इस कारण यह दिक्कत पेश आई।
लोगों ने बताया कि इस दौरान एचआरटीसी की बड़ी लापरवाही देखने को मिली। बस का टायर बदलने के लिए बस में कोई भी औजार नहीं था, जिसके कारण बस बहुत देर तक वहीं पर खड़ी रही। निगम ने दूसरी बस भी नहीं भेजी, इस कारण यात्री परेशान हुए। स्थानीय लोगों के अनुसार परिवहन विभाग की छोटी नीली बसें पहाड़ी क्षेत्रों के लिए सही नहीं हैं और अक्सर मोड़ों पर इनको मोड़ने में दिक्कतें आती हैं। इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। लोगों ने परिवहन निगम से ठीक बसें ही भेजने की मांग की है। उधर, आरएम मंडी गोपाल शर्मा ने बताया कि मामले की पूरी जानकारी लेकर वह इस बात का पता लगाएंगे कि बस में जरूरी उपकरण क्यों नहीं थे। दोषी पाए जाने पर कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
000