फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   मंडी में खोला जाए संस्कृत विवि

मंडी में खोला जाए संस्कृत विवि

Sun, 30 Sep 2018 10:57 PM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
मंडी में खोला जाए संस्कृत विवि
मंडी। हिमाचल राजकीय संस्कृत शिक्षक परिषद की बैठक मंडी में हुई। जिला मंडी से नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष डॉ. मनोज शैल के लिए अभिनंदन समारोह आयोजित किया। जिला कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष बृजमोहन, महासचिव भाग सिंह व संगठन मंत्री शांता कुमार ने उनका स्वागत किया। संस्कृत महाविद्यालय सुंदरनगर के पूर्व प्राचार्य डॉ. केशवानंद कौशल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उपाध्यक्ष बृजमोहन ने कहा कि जिला मंडी के लिए सौभाग्य की बात है कि मंडी को प्रदेश स्तर पर प्रतिनिधित्व मिला। डॉ. मनोज शैल ने कहा कि संस्कृत शिक्षकों की मांगों को पूरा करवाने के लिए वह कृतसंकल्प हैं। शास्त्री अध्यापकों को टीजीटी पदनाम, डीएलएड में छूट एवं अंतरजिला स्थानांतरण में छूट तथा शास्त्री अध्यापकों की वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति मुख्य मुद्दे हैं जिनको लेकर वह सोमवार को प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और सचिव तथा निदेशक से भेंट करेंगे। इस दौरान जिला मंडी की कार्यकारिणी का भी विस्तार किया। इसमें बृजमोहन को जिला प्रधान, राजेश ठाकुर और फूल चंद व कर्मभूषण को उपप्रधान, करसोग से बलवंत को महासचिव, भाग सिंह को सह सचिव, लोकपाल शास्त्री को कोषाध्यक्ष बनाया गया। सभी ने टीजीटी पदनाम, डीएलएड के स्थान पर बीएड करवाने का प्रस्ताव पारित किया। परिषद ने प्रस्ताव पारित किया कि सरकार प्रदेश में संस्कृत विश्वविद्यालय खोलने की प्रक्रिया कर रही है। मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री से आग्रह किया कि संस्कृत विश्वविद्यालय की स्थापना जिला मंडी में की जाए। यह प्रदेश का केंद्र बिंदु है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed