{"_id":"5b93ffcf867a557f70415eef","slug":"111536425935-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतर कार्यों के लिए नवाजे 170 कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहतर कार्यों के लिए नवाजे 170 कार्यकर्ता
Updated Sat, 08 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। मंडी साक्षरता एवं जन विकास समिति ने अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर रहे। उन्होंने कहा कि समिति ने साक्षरता अभियान, स्वच्छता अभियान, आपदा प्रबंधन, मेरी लाडली, सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम में सराहनीय भूमिका निभाई है। स्वच्छता अभियान के तहत व्यक्तिगत शौचालय का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है, जबकि स्वच्छता के अन्य बिंदुओं पर अभी निरंतर कार्य करने की आवश्यकता है। समिति के महासचिव भीम ने कहा कि समिति ने अब तक जिले में 113635 बीमा खाते खुलवाए हैं, जिनमें से 535 परिवारों को आपदा आने पर मृत्यु हितलाभ मिल चुका है। समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र मोहन ने अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि समिति सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट करते हुए सामाजिक असमानताओं को दूर करने के लिए कार्य करेगी। इस अवसर पर रूपेश्वरी महिला मंडल सुराड़ी व लक्ष्मी महिला मंडल राजगढ़ तथा समिति कला जत्था द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर समिति के 170 से अधिक कार्यकर्ताओं को बीमा गांव व बीमा खाते खुलवाने के लिए उपायुक्त द्वारा पुरस्कारों का वितरण किया गया। इसमें प्रथम स्थान पर खंड सदर, दूसरे पर बल्ह, तीसरे पर गोपालपु रहे। इस दौरान पीरू राम, पुरूशोतम, शकुंतला, रीना, दिशा, चंपा सहित 170 कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन