{"_id":"5b3ba67e4f1c1b92468b46ad","slug":"111530635902-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देव कमरूनाग मंदिर से लौट से श्रद्धालु की पांव फिसलने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देव कमरूनाग मंदिर से लौट से श्रद्धालु की पांव फिसलने से मौत
Updated Tue, 03 Jul 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहांडा (मंडी)। कमरूघाटी से देव कमरूनाग के दर्शन कर घर लौट रहे बल्ह के एक श्रद्धालु की पांव फिसलने से मौत हो गई है। श्रद्धालु की पहचान पीतांबर गांव सियूरा के रूप में हुई है। हादसा करीब साढ़े चार बजे पेश आया। हालांकि, मामले में पुलिस केस दर्ज नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पीतांबर (60) निवासी सियूरा, पंचायत बाल्ट मंगलवार को परिवार और गांव के लोगों के साथ देव कमरूनाग के दर्शनों के लिए मंदिर पहुंचा था। मंदिर से दर्शन कर लौटते समय रोहांडा से कुछ ही दूरी पर पीतांबर का पांव फिसल गया और वह सिर के बल पत्थर पर गिर गए। परिजन और साथ आए लोगों ने उन्हें पीएचसी रोहांडा पहुंचाया। लेकिन पीतांबर ने दम तोड़ दिया था। हादसा करीब साढ़े चार बजे पेश आया। परिजनों और ग्रामीण उसे पीएचसी रोहांडा ले गए। लेकिन, तब तक व्यक्ति ने दम तोड़ा दिया था। डॉ. तनुता ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया है। अस्पताल से व्यक्ति का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामला पुलिस केस दर्ज नहीं हो पाया है।
विज्ञापन