{"_id":"5b3240fe4f1c1b5d748b6e94","slug":"111530020094-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेप्टिक टैंक लीक, रिवालसर झील में मिल रही गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेप्टिक टैंक लीक, रिवालसर झील में मिल रही गंदगी
Updated Tue, 26 Jun 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिवालसर (मंडी)। त्रिवेणी संगम रिवालसर की पावन झील में गुरुद्वारा परिसर के शौचालय की गंदगी मिल रही है। इस बारे में रेहड़ी फड़ी धारकों और स्थानीय लोगों ने नपं अध्यक्ष को शिकायत सौंपी है। इस परनप ने गुरुद्वारा कमेटी को नोटिस जारी कर दिया है। जबकि, गुरुद्वारा कमेटी का तर्क है कि शौचालय के सेप्टिक टैंक में लीकेज हो रही थी। इसे ठीक कराया जा रहा है। वहीं, स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई माह से यह टैंक लीक हो रहा है। लेकिन, गुरुद्वारा कमेटी और नपं रिवालसर इस बारे में कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। झील में प्रदूषण के चलते गत वर्ष 50 टन से अधिक मछलियां मर गई थीं। जबकि, गत माह भी झील के पानी का रंग बदल गया था। प्रदूषण की मार झेल रही रिवालसर झील की गहराई भी लगातार कम होती जा रही है। जानकारी के अनुसार नगर पंचायत रिवालसर के वार्ड 7 में गुरुद्वारा परिसर में बने शौचालय का सेप्टिक टैंक लीक हो रहा है। इससे फैली दुर्गंध से झील परिक्रमा कर रहे यात्रियों और वहां पर रेहड़ी फड़ी धारकों को परेशानी हो रही है। रेहड़ी-फड़ी धारकों व स्थानीय लोगों में वीना, तारा, विद्या, दीपा, दुर्गी, नीना, चंद्रकांता, राकेश, मिल्खी, कुलदीप, रेहड़ी फड़ी यूनियन के प्रधान सुदर्शन ने इस बारे में जिला प्रशासन और नगर पंचायत अध्यक्ष लाभ सिंह को लिखित शिकायत सौंपी है। गत कई महीनों से सेप्टिक टैंक लीक हो रहा है, लेकिन न तो गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और न ही स्थानीय प्रशासन व नगर पंचायत के लोग इस तरफ ध्यान दे रहे हैं। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सुरेंद्र सिंह का कहना है कि सेप्टिक टैंक में आई लीकेज के कारण यह समस्या आई थी। जिसे ठीक कराया जा रहा है। सेप्टिक टैंक की मरम्मत जारी है।
गुरुद्वारा कमेटी को नोटिस जारी : अध्यक्ष
नगर पंचायत अध्यक्ष लाभ सिंह ने बताया कि नगर पंचायत को इस बारे में आज ही लोगों की शिकायत मिली है। नगर पंचायत के अधिकारियों ने मौके का मुआयना कर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को इस बारे में नोटिस भेजा है।
विज्ञापन
गुरुद्वारा कमेटी को नोटिस जारी : अध्यक्ष
नगर पंचायत अध्यक्ष लाभ सिंह ने बताया कि नगर पंचायत को इस बारे में आज ही लोगों की शिकायत मिली है। नगर पंचायत के अधिकारियों ने मौके का मुआयना कर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को इस बारे में नोटिस भेजा है।
विज्ञापन