फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   पंद्रह दिन में मात्र एक बार मिल रहा पानी

पंद्रह दिन में मात्र एक बार मिल रहा पानी

Thu, 30 Nov 2017 07:09 PM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 07:09 PM IST
विज्ञापन
पंद्रह दिन में मात्र एक बार मिल रहा पानी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टिहरा (मंडी)। तनिहार पंचायत के लोगों को पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पेयजल योजना नौण और साहण में दो पंप जलने से पेयजल की आपूर्ति महीने में मात्र दो बार ही होती है। पंचायत प्रधान प्रभाष राणा ने बताया कि पिछले एक वर्ष में विभाग के वाटर गार्ड से लेकर अधिशासी अभियंता तक कई बार मौखिक और लिखित शिकायतें भी कीं, लेकिन विभाग कभी तकनीकी खराबी तो कभी और बहाना लगाकर लोगों की समस्या की अनदेखी कर देता है।

लोगों का कहना है कि इस महीने एक और पंप खराब हो जाने से समस्या और भी गंभीर बन गई है। पंचायतवासियों रवि कुमार, प्रकाश चंद, बलदेव सिंह, दुनी चंद, ज्ञान चंद, हाकम चंद, बीरवल सिंह, सोहन सिंह, राकेश कुमार, रमेश चंद, तारा चंद, प्रभाष, पृथी चंद, कमल राज, देशराज, राम चंद, वीरपाल, प्रेम सिंह, त्रिलोक चंद, राजमल, चमन लाल, रूप लाल, भूपसिंह, कमलेश कुमार, महाजन सिंह, राकेश कुमार, दिनेश कुमार, धर्मपाल, पूर्ण चंद, हरि सिंह, अमर सिंह सहित समस्त पंचायत वासियों का कहना है कि लोकल स्कीम पर अथाह पानी है, लेकिन विभाग की लापरवाही से पंचायत वासियों को मजबूरन बारिश का एकत्रित पानी या फिर दूरदराज से पानी लाकर गुजार करना पड़ रहा है। पंचायत प्रधान राणा ने बताया कि यदि विभाग ने इस समस्या का हल नहीं किया तो 5 दिसंबर को अधिशासी अभियंता के कार्यालय का घेराव किया जाएगा। आईपीएच विभाग सरकाघाट के अधिशासी अभियंता एसके जस्वाल ने कहा कि पंप खराब होने से समस्या आई है। एक पंप ठीक करके भेज दिया गया है तथा दूसरा शीघ्र ठीक करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed