फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   जिला मंडी में 58 प्रत्याशियों के बीच होगी चुनावी जंग

जिला मंडी में 58 प्रत्याशियों के बीच होगी चुनावी जंग

Thu, 26 Oct 2017 11:01 PM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
जिला मंडी में 58 प्रत्याशियों के बीच होगी चुनावी जंग
मंडी। मंडी जिला में नामांकन वापसी के बाद प्रत्याशियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। बुधवार को कुल 63 प्रत्याशियों में से पांच ने नामांकन वापस ले लिए हैं। अब चुनावी जंग 58 प्रत्याशियों के बीच होगी। कांग्रेस और भाजपा को चुनौती देने के लिए सीपीआईएम ने तीन विधानसभा क्षेत्रों से प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारे है। जिसमें धर्मपुर, सरकाघाट और जोगिंद्रनगर शामिल हैं। हालांकि पिछले चुनावी इतिहास में तीसरा मोरचा कुछ खास रंग नहीं जमा पाया है। जबकि, बीएसपी नाचन विस को छोड़ सभी सीटों से अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतार रही है। प्रत्याशियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती आजाद उम्मीदवारों की रहेगी। दस विधानसभा क्षेत्रों में कुल 21 आजाद प्रत्याशी चुनावी मैदान में होंगे। जिसमें धर्मपुर में तीन, सरकाघाट में 4, जोगिंद्रनगर में 1, सिराज में 2, द्रंग में 3, करसोग में 3, नाचन में 1 और सदर में 4 प्रत्याशी दिग्गज पार्टियों की सिरदर्द बढ़ाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर की सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला होगा। कांग्रेस के ही पदाधिकारी और कौल के शिष्य पूर्ण चंद उन्हें टक्कर देने के लिए खड़े हैं। जबकि नाचन से संजू डोगरा और दामोदर चौहान की नाम वापसी के बाद कांग्रेस ने काफी तक डैमेज कंट्रोल कर लिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी मदन चौहान ने कहा कि पांच नामांकन वापस हुए हैं। अब जिला में कुल 58 उम्मीदवार चुनावी मैदान में होंगे।
विज्ञापन


करसोग और सरकाघाट में सर्वाधिक प्रत्याशी
करसोग और सरकाघाट में सर्वाधिक प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में नौ-नौ प्रत्याशी चुनाव में खड़े हैं। जबकि, मंडी में 7, बल्ह में 4, द्रंग में 6, सिराज 5, जोगिंद्रनगर 5, सुंदरनगर में 3, नाचन से 3 और धर्मपुर में 9।
विज्ञापन


इन पांचों ने नाम लिए वापस
सरकाघाट से आजाद उम्मीदवार राजेंद्र कुमार, नाचन से आजाद प्रत्याशी टेक चंद डोगरा और दामोदर चौहान, करसोग से निर्मला चौहान, सुंदरनगर से आजाद प्रत्याशी सुरेश ने नाम वापस लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी विस क्षेत्र
विस क्षेत्र सदर में सात प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। यहां सदर सीट से कांग्रेस के लिए जीत की पताका फहराने वाला सुखराम परिवार अब भाजपा में शामिल हो चुका है। कैबिनेट मंत्री अनिल शर्मा के परिवार को टक्कर देने के लिए स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर की बेेटी चंपा ठाकुर कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में है। जबकि अन्य में बीएसपी से नरेंद्र, तथा आजाद उम्मीदवारों में दूनी चंद, देस राज, रोशनी शर्मा और लवण कुमार चुनावी मैदान में डटे हैं। यहां किसी ने भी नामांकन वापस नहीं लिया है। कुल सात उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। जिनमें एक बसपा और तीन आजाद प्रत्याशी शामिल हैं।
बल्ह विस क्षेत्र
बल्ह विस क्षेत्र में आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी का सीधा मुकाबला भाजपा के इंद्र गांधी से है। यहां बसपा से प्रेम और आल इंडिया फारवर्ड फ्रंट से राजिंद्र पाल भी दोनों दिग्गज पार्टियों के प्रत्याशियों को टक्कर देने के लिए चुनावी मैदान में हैं। कुल चार प्रत्याशियों में एक बसपा और दूसरा फ्रंट मोरचे का है।

द्रंग विधानसभा क्षेत्र
स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर की सीट द्रंग में मुकाबला त्रिकोणीय है। यहां कौल के चेले और प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष व जिला परिषद उपाध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर चुनावी रण में है। जबकि भाजपा के जवाहर ठाकुर चुनावी रण में हैं। कुल छह प्रत्याशी मैदान में हैं। जिनमें बसपा के रमेश और पूर्ण समेत तीन आजाद उम्मीदवार हैं।

सिराज विस क्षेत्र
सिराज विस क्षेत्र में पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। यहां चार बार विस चुनावों में लगातार जीत का परचम फहराने वाले बीजेपी के विधायक जयराम का मुकाबला कांग्रेस के प्रत्याशी चेतराम से है। वह हिमाचल प्रदेश मिल्क फेडरेशन के अध्यक्ष भी हैं। कुल दो आजाद और एक बसपा उम्मीदवार चुनाव में कूदे हैं।

जोगिंद्रनगर विस क्षेत्र
जोगिंद्रनगर सीट से पांच प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। यहां पूर्व मंत्री और विधायक गुलाब सिंह ठाकुर का मुकाबला कांग्रेस से पहली बार टिकट लेने वाले जीवन ठाकुर से होगा। साथ ही बतौर आजाद उम्मीदवार प्रकाश राणा से भी जूझना होगा। यहां प्रकाश राणा काफी समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय हैं और मुकाबला त्रिकोणीय होने के आसार हैं। जबकि बसपा के टेक चंद और सीपीआईएम के कुशाल भारद्वाज भी चुनावी मैदान में हैं।

सुंदरनगर
सुंदरनगर विस क्षेत्र में तीन प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। यहां नामांकन वापस लेने के अंतिम दिन सुरेश कुमार ने नाम वापस लिया है। अब कांग्रेस के विधायक और सीपीएस सोहन लाल का सीधा मुकाबला भाजपा के राकेश जम्वाल से होगा।

नाचन
नाचन विस क्षेत्र में अब सीधा मुकाबला कांग्रेस के लाल सिंह कौशल और भाजपा के विधायक विनोद कुमार के बीच होगा। यहां सत्यप्रकाश आजाद उम्मीदवार के रूप में दोनों को चुनौती देंगे। कांग्रेस से बागी होकर पर्चा भरने वाले पूर्व विधायक टेक चंद डोगरा के बेटे संजू डोगरा और दामोदर ने नाम वापस ले लिया है। जिससे कांग्रेस से राहत की सांस ली है।

करसोग
करसोग में एक का नामांकन वापस लेने के बाद नौ प्रत्याशी चुनावी मैदान में डटे हैं। यहां सीधा मुकाबला कांग्रेस के सीपीएस और विधायक मनसा राम और भाजपा के हीरा लाल के बीच है। जबकि चमन लाल बसपा और पांच आजाद उम्मीदवार पवन, अनिता, भगत राम, भगवंत और मस्त राम चुनावी मैदान में है।

सरकाघाट विस क्षेत्र
सरकाघाट विस में एक नाम वापसी के बाद नौ उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। यहां बीजेपी के विधायक कर्नल इंद्र राणा और कांग्रेस के पवन ठाकुर के बीच सीधा मुकाबला होगा। जबकि आजाद उम्मीदवार जगदीश, मोती राम, संजीव और हेमराज के अलावा लोक गठबंधन पार्टी की पारो देवी, बीएसपी के राज कुमार, सीपीआईएम के मनीष शर्मा भी वोटों की सेंधमारी करेंगे।


धर्मपुर
धर्मपुर विस क्षेत्र में कोई नाम वापस नहीं हुआ हैं। यहां सात प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। कांग्रेस के प्रत्याशी चंद्रशेखर का सीधा मुकाबला भाजपा के प्रत्याशी और विधायक एवं पूर्व मंत्री मोहिंद्र सिंह से है। जबकि सीपीआईएम से भूपेंद्र सिंह, राष्ट्रीय आजाद मंच से रमेश राणा तथा आजाद उम्मीदवार दिग्विजय सिंह, प्रकाश चंद और साजू राम सोलंकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed