फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   1105 development works pending for two years in Dharampur Panchayati Raj Department

Mandi News: धर्मपुर पंचायतीराज विभाग में दो साल से 1105 विकास कार्य लंबित

Thu, 15 Feb 2024 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
1105 development works pending for two years in Dharampur Panchayati Raj Department
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर पंचायती राज विभाग में पिछले दो साल से 1105 विकास कार्य लंबित पड़े हुए हैं। इन कार्यों को पूरा करने के लिए खंड विकास अधिकारी धर्मपुर डाॅ विवेक गुलेरिया ने पंचायत प्रधानों को सख्त निर्देश दिए हैं कि जब तक लंबित कार्य पूरे नहीं हो जाते तब तक नए विकास कार्यों की स्वीकृति नहीं मिलेगी। खंड विकास अधिकारी विवेक गुलेरिया ने बताया कि वर्ष 2021-22 के ग्राम पंचायत बहरी के 92, चनौता में 44, डरवाड़ में 46, धर्मपुर में 83, गरौडु में 33, जोढन में 39, कोट में 56, पपलोग में 81, पिपली भराडी में 66, सकलाणा में52, सिद्धपुर में 45, तनेहड में 95, ततोहली परडाणा में 48 और टिहरा में 40 विकास कार्य 5 करोड़ रुपये की राशि के लंबित पड़े हुए हैं। लंबित पड़े कार्यो पर आपत्ति जताते हुए खंड विकास अधिकारी धर्मपुर ने कहा कि जो कार्य पूर्ण हो चुके हैं पंचायत प्रधान वहां पर बोर्ड लगाएं ताकि उन कार्यों की पहचान करने में आसानी हो। खंड विकास अधिकारी ने पंचायत प्रधानों से कहा है कि वह जल्द से जल्द इन लंबित पडे विकास कार्यों को पूरा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed