{"_id":"6937f4b16b8c8e56e8098302","slug":"1072-beneficiaries-will-participate-in-the-public-resolution-conference-mandi-news-c-90-1-mnd1001-178769-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जन संकल्प सम्मेलन में 1072 लाभार्थी लेंगे भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जन संकल्प सम्मेलन में 1072 लाभार्थी लेंगे भाग
विज्ञापन
सरकाघाट में एसडीएम ने समुचित परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। मंडी में 11 दिसंबर को होने वाले आत्मनिर्भर हिमाचल जन संकल्प सम्मेलन के लिए उपमंडल सरकाघाट के लाभार्थियों एवं उनकी परिवहन व्यवस्था की समीक्षा बैठक हुई। सरकाघाट के एसडीएम राजेंद्र कुमार ने बैठक की अध्यक्षता की। इसमें संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सम्मेलन में भाग लेने वाले सभी लाभार्थियों के परिवहन की समुचित और सुविधाजनक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
लाभार्थियों को एचआरटीसी बसों में सभा स्थल तक लाया जाएगा। उपमंडल सरकाघाट से 13 योजनाओं के कुल 1072 लाभार्थी राज्य स्तरीय जन संकल्प सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके अलावा आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ता और अन्य विभागों से अधिकारी व कर्मचारी भी सम्मेलन में भाग लेंगे। लाभार्थियों और कर्मचारियों के परिवहन की समुचित और सुविधाजनक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए 29 संपर्क अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं। 11 दिसंबर को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अपने तीन वर्ष पूरे करने जा रही है। इस मौके नायब तहसीलदार सरकाघाट सतीश कुमार, नायब तहसीलदार भदरोता संजीव कुमार, नायब तहसीलदार ढलवान जगदीश कुमार, नायब तहसीलदार बलद्वाड़ा रिखी राम, क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार शर्मा समेत अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद