फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   नलवाड़ मेले के समापन पर निकली भव्य शोभायात्रा

नलवाड़ मेले के समापन पर निकली भव्य शोभायात्रा

Thu, 28 Mar 2019 10:22 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
नलवाड़ मेले के समापन पर निकली भव्य शोभायात्रा
सुंदरनगर (मंडी)। सात दिवसीय राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला वीरवार को भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हो गया। समापन अवसर पर लोक निर्माण विश्राम गृह से दोपहर बाद निकली भव्य शोभायात्रा की अगवाई उपायुक्त मंडी ऋग्वेद मिलिंद ठाकुर ने की। शोभायात्रा में शामिल गण्यमान्य लोगों के सिर पर सजी रंग बिरंगी पगड़ियां इसकी शोभा को चार चांद लगा रही थीं। समापन अवसर पर नगौण खड्ड में मुख्यातिथि सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों और गण्यमान्य लोगों सहित दूर दराज से आए लोगों ने वहां पर सजे दंगल का आनंद उठाया और सुकेत कुमार और सुकेत केसरी के लिए हुई निर्णायक जंग को देखा। इस मौके पर मुख्यातिथि ऋग्वेद ठाकुर ने विजेता पहलवानों को गुर्ज और नकद राशि देकर सम्मानित किया। मेले के सफल आयोजन के लिए उपायुक्त ने मेला कमेटी को बधाई दी। इस मौके पर राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं, हाफ मैराथन, बेबी शो, डॉग शो, पशु प्रदर्शनी सहित महिला मंडलों में अनेक मुकाबले करवाए गए। समापन अवसर पर इनमें विजेताओं को मेला कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया। एसडीएम ने 10 अप्रैल से शुरू होने वाले पांच दिवसीय राज्य स्तरीय देवता मेला में पधारने का लोगों को निमंत्रण दिया। इस मौके पर डीएसपी तरनजीत सिंह, तहसीलदार उमेश शर्मा, बीडीओ मोहन शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष पूनम शर्मा, कार्यकारी अधिकारी अशोक शर्मा, समाजसेवी एजी शेख, पार्षद नरेश सेन, रक्षा धीमान, पुष्पा देवी, बुद्धि सिंह, अनिल गुलेरिया, बीएस सेन, पीएस गुलेरिया, हरनाम सिंह, ज्ञान चंद वर्मा, दया राम चौधरी, देविंद्र शर्मा सहित अनेक गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed