{"_id":"5c17e21ebdec2256c106d76b","slug":"101545069086-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिवालसर में बनेगा हेलीपैड, भूमि चयन प्रक्रिया हुई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिवालसर में बनेगा हेलीपैड, भूमि चयन प्रक्रिया हुई शुरू
Updated Mon, 17 Dec 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिवालसर में बनेगा हेलीपैड, भूमि चयन प्रक्रिया शुरू
सैलानी अब हेली टैक्सी सेवा का लाभ भी उठा सकेंगे लाभ
अमर उजाला ब्यूूूरो
रिवालसर (मंडी)। जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रिवालसर में हेलीपैड बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी कड़ी में रिवालसर से सटे गुदाहन, डोह, सरकीधार और कलखर गांव में हेलीपैड बनाने की संभावनाएं तलाशने के लिए क्षेत्रीय पर्यटन सूचना अधिकारी रितेश पटियाल और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने यहां का दौरा किया। इस मौके पर रिवालसर के नायब तहसीलदार किशन चंद, क्षेत्रीय कानूनगो धर्मचंद और हलका पटवारी बालक राम उनके साथ मौजूद रहे। टीम ने इस दौरान हेलीपैड बनाए जाने की संभावित जगहों का बारीकी से निरीक्षण और अध्ययन किया।
देश और दुनिया से रिवालसर पहुंच रहे सैलानी अब हेली टैक्सी सेवा का लाभ यहां पर भी उठा सकेंगे। प्रदेश सरकार ने पर्वतीय क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हैली सेवाएं शुरू की हैं। इस सेवा से प्रदेश सरकार हर पर्यटन क्षेत्र को जोड़ रही है। रितेश पटियाल ने बताया कि सरकार के दिशानिर्देश अनुसार रिवालसर क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए पर्यटकों की सुविधा के लिए क्षेत्र में हेलीपैड बनाने को लेकर भूमि चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार को अधिकारियों के साथ उन्होंने जमीन की संभावनाएं तलाश की हैं।