फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   मनरेगा में तय लाभ न मिलने पर भड़के मजदूर, श्रम कार्यालय का किया घेराव

मनरेगा में तय लाभ न मिलने पर भड़के मजदूर, श्रम कार्यालय का किया घेराव

Wed, 12 Sep 2018 10:16 PM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
मनरेगा में तय लाभ न मिलने पर भड़के मजदूर, श्रम कार्यालय का किया घेराव
मंडी। मनरेगा के तहत सरकार द्वारा तय लाभ न मिलने पर विकास खंड धर्मपुर की डरवाड़ पंचायत के बाशिंदों ने जिला श्रम अधिकारी कार्यालय का घेराव किया। मजदूरों ने अफसरों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोप है कि पंचायत के दो सौ से अधिक मजदूरों को आठ माह से वॉशिग मशीन, इंडक्शन और छात्रवृत्ति व विवाह सहायता राशि के चेक वितरित नहीं किए गए हैं। सीटू के जिला प्रधान भूपेंद्र सिह ने कहा कि धर्मपुर में सीटू व किसान सभा ने हजारों मजदूरों को राज्य श्रमिक कल्याण बोर्ड से पंजीकृत किया है। इस मामले को लेकर कई बार श्रम अधिकारी मंडी से अनुरोध किया गया। चार मांगपत्र मुख्यमंत्री सहित शिमला बोर्ड के सचिव को दिए गए। सात सितंबर को शिमला में उनसे भेंट भी की गई। उन्होंने श्रम अधिकारी को ये सामान जल्द वितरित करने के आदेश बोर्ड ने तीन बार जारी किए। लेकिन स्थानीय मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के दबाव के कारण श्रम अधिकारी मंडी ने सामान का वितरण नहीं किया। मजबूरन मजदूरों को मंडी में आकर कार्यालय का घेराव करना पड़ा। विवाद बढ़ता देख श्रम अधिकारी ने लिखित आश्वासन दिया कि 16 सितंबर को वॉश्ंिाग मशीनें डरवाड़ पंचायत में पहुंचा दी जाएंगी। सीटू के महासचिव राजेश शर्मा, संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष परस राम, रविकांत, गोपेंद्र शर्मा, रणताज राणा, मोहन लाल, कश्मीर सिंह, करतार सिह व रामचंद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed