फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   पांगणा में व्यापारियों को बांटे कूड़ेदान

पांगणा में व्यापारियों को बांटे कूड़ेदान

Mon, 20 Aug 2018 10:37 PM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
पांगणा में व्यापारियों को बांटे कूड़ेदान
amar ujala - फोटो : amar ujala
करसोग/पांगणा (मंडी)। पांगणा को स्वच्छ बनाने की कवायद तेज हो गई है। 11 फरवरी को व्यापार मंडल ने स्वच्छ पांगणा मिशन की शुरुआत की थी। इसके तहत कई दिनों से गंदी पड़ी मकथाणी री आल और बाजार को साफ किया गया था।
विज्ञापन

मिशन को आगे बढ़ाते हुए व्यापार मंडल ने सोमवार से कूड़ेदान बांटने के कार्य का आगाज किया। कार्यक्रम में पांगणा से समाजसेवी एवं साहित्यकार डॉ. जगदीश शर्मा ने शिरकत की। उन्होंने सभी दुकानदारों को कूड़ेदान वितरित किए। व्यापार मंडल अध्यक्ष सुमित गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता का जिम्मा सिर्फ सरकार और प्रशासन का ही नहीं है, बल्कि यह सामाजिक चेतना और सभी के सहयोग से सफल होने वाला मुद्दा है।
विज्ञापन

बाजार को साफ रखने में व्यापारियों का अहम योगदान होता है। इन कूड़ेदानों को बांटने का मकसद है कि व्यापारी की दुकान के अंदर जो कूड़ा होता है उसे सही ठिकाने पर लगाया जा सके। इस कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष सुमित गुप्ता, उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, सचिव नीतिश गुप्ता, सह सचिव इंद्र राज शर्मा, कोषाध्यक्ष कैलाश महाजन, लता गुप्ता, सतपाल गौरव, राज कुमार, खुशाल, विजय, जगत राम, अजय, विजेंद्र, सुरेंद्र, हरीश, लुदरमणी, दिनेश, राकेश सहित अनेक व्यापारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed