{"_id":"5b12a7174f1c1b13358b4a88","slug":"101527949079-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक और कार की टक्कर में तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक और कार की टक्कर में तीन घायल
Updated Sun, 03 Jun 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर शुक्रवार रात बीएसएल जलाशय के किनारे कार और ट्रक की टक्कर में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां एक घायल की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने मंडी स्थित जोनल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस कार और ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने पर प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात कार और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक कुलदीप कुमार, महेंद्र कुमार और देवेंद्र कुमार घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर चालक कुलदीप कुमार की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने मंडी स्थित जोनल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने कार और ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।