फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   जंजैहली की शिकारी देवी को जोड़ा जाएगा रोप वे से : गोविंद

जंजैहली की शिकारी देवी को जोड़ा जाएगा रोप वे से : गोविंद

Sat, 05 May 2018 10:22 PM IST
Updated Sat, 05 May 2018 10:22 PM IST
विज्ञापन
जंजैहली की शिकारी देवी को जोड़ा जाएगा रोप वे से : गोविंद
गोहर/थुनाग (मंडी)। परिवहन मंत्री गोबिंद ठाकुर ने कहा कि मनाली से सराज के कुलथनी तक परिवहन निगम की बस सेवा जल्द शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि मनाली और शिमला-किन्नौर के सराज से जुड़ने से क्षेत्र के लोगों को सुविधाएं मिलेंगी। गोबिंद ठाकुर ने कहा कि मनाली और शिमला की तर्ज पर सराज विस क्षेत्र में भी नैसर्गिक सौंदर्य से परिपूर्ण पर्यटन और धार्मिक स्थल हैं। जिनको विकसित करने की आवश्यकता है। परिवहन मंत्री ने यह भी एलान किया कि सराज विस क्षेत्र के शिकारी देवी को जल्द रोपवे सुविधा से जोड़ा जाएगा। जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। परिवहन मंत्री ने थुनाग के विश्राम गृह में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के हाथ मजबूत करना सरकार और भाजपा कार्यकर्ताओं का पहला काम है। सीएम को विकास करवाने के लिए कोई असुविधा नहीं होने देंगे। उन्होंने सराज के करीब तीन दर्जन उत्कर्ष बूथ पालकों और बीएलओ को सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के ओएसडी शिशुपाल धर्मा, सराज भाजपा अध्यक्ष शेर सिंह ठाकुर, महामंत्री भीष्म ठाकुर, गुलजारी लाल, पितांबर लाल, एसडीएम थुनाग सुरेंद्र मोहन, वन अरण्यपाल मंडी उपासना पटियाल समेत परिवहन विभाग के उच्चाधिकारियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed