{"_id":"5a8596bb4f1c1bf17b8b764d","slug":"101518704315-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरस मेले में संपूर्ण भारत के दर्शन, 20 राज्यों के 102 स्टॉल सजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरस मेले में संपूर्ण भारत के दर्शन, 20 राज्यों के 102 स्टॉल सजे
Updated Thu, 15 Feb 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। चंबा की प्रसिद्ध चुख हो या गुजरात का हैंडीक्राफ्ट या महाराष्ट्र के कॉटन के कपड़ों का कोमल स्पर्श। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले में सरस मेले में संपूर्ण भारत की संस्कृति की झलक देखने को मिली। उत्तरी भारत के चंबा से लेकर दक्षिणी भारत के महाराष्ट्र के उत्पादों की पहले दिन खूब बिक्री हुई। जबकि, सरस मेले में पीएम नरेंद्र मोदी के गुजरात के उत्पादों की झलक देखने को मिली। यह स्टाल पहली बार लगे। तीखे नमकीन का स्टॉल से लेकर सब्जी कटर के स्टाल, पंजाब के अचार, गुजरात के स्टाल में हाथों से तैयार किए गए कॉटन और सिल्क के कपड़े, हैंडलूम की साड़ियां, तोरण, गर्म कपड़े, खाद्य सामग्री और अन्य चीजों को खरीदने के लिए खूब भीड़ उमड़ी। वहीं, यूपी के सहारनपुर का शाही फर्नीचर भी आकर्षण का केंद्र बना रहा। हालांकि, देर शाम तक पहले दिन की कुल बिक्री का आंकड़ा डीआरडीए ने सार्वजनिक नहीं किया है। कल से बिक्री का आंकड़ा विभाग सार्वजनिक करेगा। सरस मेले में इस साल एक करोड़ से अधिक का कारोबार होने की उम्मीद है।
चंबा चुख के स्टॉल में दिखी भीड़
मेले में चंबा के हरिपुर गांव के अजय कुमार का कहना है कि वह पिछले 3-4 सालों से शिवरात्रि महोत्सव में चंबा चुख का स्टाल लगा रहे हैं। इस स्टाल में चुख, लहुसन का अचार, चंबा धूप, कसरोड का अचार, गाजर का आचार, सीरा, छुआरे का अचार खरीदने में लोग काफी रुचि दिखा रहे है। उन्होंने बताया कि आज मेले के पहले दिन ही लोगों की काफी भीड़ उमड़ी है। लोग चंबा चुख को खरीदने में इतना उत्साह दिखा रहे है कि किस ग्राहक को क्या देना है पता ही नहीं चल रहा है। इस बार स्थानीय लोगों के अलावा बाहरी लोग भी इसे खरीदने में काफी रुचि दिखा रहे हैं।
आज से बिक्री का आंकड़ा होगा सार्वजनिक : प्रदीप
डीआरडीए मंडी के पीओ प्रदीप कुमार ने कहा कि देशभर के 20 से अधिक राज्यों के 102 स्टाल मेले में लगे हैं। आज से बिक्री का आंकड़ा सार्वजनिक किया जाएगा।