{"_id":"5a71cf564f1c1b805a8b71fc","slug":"101517408086-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताया के मकान के लेंटर से गिरकर कुन्नू में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताया के मकान के लेंटर से गिरकर कुन्नू में युवक की मौत
Updated Wed, 31 Jan 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पधर (मंडी)। उपमंडल की ग्राम पंचायत कुन्नू में मकान के लेंटर से गिरने से युवक की मौत हो गई। हादसा बुधवार तड़के हुआ। परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरों में सोए हुए थे। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुन्नू रूहाणा निवासी रणजीत कुमार (25) पुत्र सौजू राम अपने ताया के मकान में सोया हुआ था। ताया के मकान में उसकी दो बहनें दूसरे कमरे में सोई हुई थीं। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह रणजीत कुमार शौच जाने के लिए मकान की चौथी मंजिल से सीढ़ियों से होते हुए नीचे उतर रहा था। सीढ़ियों के पास खाली जगह पर पांव फिसलने से रणजीत नीचे खेतों में लगाई गई पक्की दीवार पर गिर गया। उसका सिर दीवार से टकराने से मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार सुबह रणजीत की ताया की बेटियों ने कमरे में देखा तो वह वहां नहीं था। इस बीच करीब आठ बजे घर के किनारे खेतों में घास निकालने गई उसकी बहन की नजर खेतों में पड़े रणजीत पर पड़ी। वह खून से लथपथ था। बहन के चिल्लाने पर परिवार और गांव के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए। रणजीत की मौत हो गई थी। परिवार के सदस्यों ने मामला पुलिस में ले जाने से मना कर दिया। पंचायत प्रधान प्रेम सिंह, स्थानीय वार्ड सदस्य रमा देवी, उपप्रधान हरदेव सिंह ठाकुर ने रणजीत की गिरकर हुई मौत पर दुख प्रकट किया है। पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि रणजीत निर्धन परिवार और अनुसूचित जाति से संबंध रखता था। प्रधान ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित परिवार की प्रशासन और सरकार की ओर से हर संभव आर्थिक मदद की जाए।