{"_id":"59ef77714f1c1bcf538b8cfc","slug":"101508865905-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"71 में से 05 प्रत्याशी चुनावी दौड़ से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
71 में से 05 प्रत्याशी चुनावी दौड़ से बाहर
Updated Tue, 24 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
EVM
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। जिला मंडी में नामांकन की छंटनी पूरी कर ली गई है। चुनावी दौड़ में शामिल 71 प्रत्याशियों में से 5 के नामांकन रद्द हुए हैं। जिसमें दो निर्दलीय और एक बसपा और दो कवरिंग कैंडिडेट भाजपा और कांग्रेस के हैं। अब 66 प्रत्याशी ही चुनाव मैदान में बचे हैं। 26 अक्तूबर तक छंटनी के बाद चुनावों में उतरे प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो जाएगी। वहीं बुधवार को कर्मचारियों को उपमंडल स्तर पर सहायक निर्वाचन अधिकारी चुनाव से संबंधित प्रशिक्षण देंगे। जिसकी मॉनिटरिंग जिला निर्वाचन अधिकारी करेंगे। मंडी में यह प्रशिक्षण डिग्री कालेज में होगा। इसमें वीवीपैट मशीन, ईवीएम मशीन से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। साथ ही चुनाव आयोग के निर्देशों से कर्मचारियों को अवगत करवाया जाएगा।
पांच नामांकन रद्द : डीसी
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मदन चौहान ने बताया कि विधानसभा चुनाव-2017 के लिए जिला मंडी के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की संबंधित निर्वाचन अधिकारियों की ओर से जांच की गई, जिनमें से पांच उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद्द किए गए। सरकाघाट, धर्मपुर, द्रंग, सिराज, सदर तथा करसोग निर्वाचन क्षेत्रों से सभी उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाए गए।
इनके नामांकन हुए हैं रद्द
विस क्षेत्र नाम पार्टी
सुंदरनगर नरेश कुमारी आजाद उम्मीदवार
जोगिंद्रनगर सुरेंद्र सिंह आजाद उम्मीदवार
नाचन भगत राम बहुजन समाज पार्टी
बल्ह रिंपल कांग्रेस के कवरिंग उम्मीदवार
बल्ह हंसराज भाजपा के कवरिंग उम्मीदवार