फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   10 more patients of jaundice found, notices issued to 24 people for releasing sewage in the open

Mandi News: पीलिया के 10 और मरीज मिले, खुले में सीवेज छोड़ने पर 24 लोगों को नोटिस

Sat, 07 Feb 2026 07:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 07 Feb 2026 07:00 AM IST
विज्ञापन
10 more patients of jaundice found, notices issued to 24 people for releasing sewage in the open
गोहर (मंडी)। बगस्याड़ स्वास्थ्य खंड के अंतर्गत गोहर और चैलचौक क्षेत्र में पीलिया का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को 10 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों का कुल आंकड़ा 92 तक पहुंच गया है। संक्रमण अब नए क्षेत्रों में भी पांव पसार रहा है। गोहर और चैलचौक के बाद अब पाधरू गांव से भी पीलिया का मामला सामने आया है। इससे स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं और बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

पीलिया फैलने के कारणों की जांच के बीच जल शक्ति विभाग ने कड़ा रुख अपना लिया है। विभाग ने चैलचौक अनुभाग में खुले में सीवेज छोड़ने वाले 22 लोगों और गोहर अनुभाग में 2 लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। विभाग का मानना है कि खुले में गंदगी बहाने से प्राकृतिक जलस्रोत प्रदूषित हो रहे हैं, जो बीमारी की मुख्य वजह हो सकते हैं।
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता दत्त राम ठाकुर ने पुष्टि की है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उधर, स्वास्थ्य और जल शक्ति विभाग की संयुक्त टीमें प्रभावित क्षेत्रों में लगातार पेयजल नमूनों की जांच कर रही हैं। शुक्रवार को 13 नए सैंपल लिए गए, जबकि अब तक कुल 60 से अधिक नमूने प्रयोगशाला भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक की जांच में नल के दो और तीन बावड़ियों के सैंपल फेल पाए गए हैं। जिन नमूनों की रिपोर्ट फेल आई है, उन्हें स्थिति स्पष्ट करने के लिए दोबारा दूसरी प्रयोगशाला में क्रॉस-चेक हेतु भेजा गया है।


पीलिया के मामले बढ़ने के बाद टीमें अलर्ट पर हैं। लोगों से आग्रह है कि वे पानी उबालकर पिएं और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। यदि पीलिया के लक्षण दिखें, तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाएं। -डॉ. राकेश रोशन, बीएमओ बगस्याड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed