फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   10 houses in danger due to land subsidence, appeal to families to shift to safe places

Mandi News: जमीन धंसने से 10 घरों को खतरा, परिवारों से सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट होने का आह्वान

Mon, 08 Jul 2024 11:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 08 Jul 2024 11:45 AM IST
विज्ञापन
10 houses in danger due to land subsidence, appeal to families to shift to safe places
जोगिंद्रनगर उपमंडल के एक गांव में तेज बारिश से क्षतिग्रस्त हुई मकान की दीवार- संवाद
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल जोगिंद्रनगर में लगातार हो रही बारिश से 10 रिहायशी घरों के गिरने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने परिवारों को सुरक्षित स्थानों में शिफ्ट करने के आदेश जारी कर दिए हैं। राजस्व विभाग में तैनात तहसीलदार स्तर के अधिकारियों से असुरक्षित भवनों की जानकारी हासिल कर त्वरित कार्रवाई करने के लिए कहा गया है, ताकि जानी नुकसान की संभावनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन

रविवार को जोगिंद्रनगर निवासी शीला देवी के घर की दीवार गई है। इसके अलावा आरठी गांव में कमला देवी के मकान को पहुंची है। इसके अलावा जोल, दरकोटी, द्राहल, द्रुब्बल और नेरी कोटला में छह रिहायशी घरों को पहुंचे नुकसान के बाद समूचे उपमंडल में एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। साथ ही राजस्व विभाग से नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील और एसडीएम कार्यालय में सौंपने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

एसडीएम मनीश चौधरी ने बताया कि उप तहसील मकरीड़ी के जोल मुहाल में मेघ सिंह, दरकोटी में दिलीप सिंह, द्राहल में शेर सिंह, द्रु्ब्बल में राजेंद्र पाल, नेक राम और नेरी कोटला में बीरी सिंह के रिहायशी मकान और गोशालाएं क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है। प्रभावित परिवारों को आपदा प्रबंधन के नियमों के तहत आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। बहरहाल जिन परिवारों के घर क्षतिग्रस्त हुए उन्हें सुरक्षित स्थानों में शरण लेने का आह्वान स्थानीय प्रशासन ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed