Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   10 community forest rights claims approved

Mandi News: 10 सामुदायिक वन अधिकार दावों को स्वीकृति

Sat, 17 Jan 2026 12:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 17 Jan 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
10 community forest rights claims approved
मंडी। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय के वीसी रूम में वन अधिकार कानून 2006 के अंतर्गत जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपमंडल स्तरीय समितियों की ओर से सत्यापित कर मंजूरी के लिए भेजे गए मामलों की समीक्षा की गई। विस्तृत चर्चा के उपरांत समिति ने 10 सामुदायिक वन अधिकार दावों को स्वीकृति प्रदान करते हुए उनका निपटारा किया।
विज्ञापन

समिति ने तहसील जोगिंद्रनगर की ग्राम पंचायत सगनेहड़ की फॉरेस्ट राइट कमेटी नागन, तहसील लडभड़ोल की ग्राम पंचायत मतेहड़ की फॉरेस्ट राइट कमेटी काला अंब, ग्राम पंचायत उपरीधार की कफलौन कमेटी, ग्राम पंचायत रोपड़ी की बेला कमेटी तथा ग्राम पंचायत मतेहड़ की जोल, अरला, पनीरू, लाहला और तरिंड कमेटियों द्वारा प्रस्तुत सामुदायिक वन अधिकार दावों पर विचार कर उन्हें स्वीकृति प्रदान की।
विज्ञापन


बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी उपमंडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वन अधिकार कानून से संबंधित मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए उपमंडल स्तरीय समितियों की नियमित बैठकें आयोजित की जाएं, ताकि पात्र लोगों को समय पर उनके अधिकार सुनिश्चित किए जा सकें। वन अधिकार कानून 2006 का उद्देश्य उन लोगों को कानूनी अधिकार प्रदान करना है, जो पीढ़ियों से वनों में निवास करते आए हैं या वनों पर आश्रित रहे हैं लेकिन जिनके अधिकारों को अब तक औपचारिक मान्यता नहीं मिल पाई थी। इस कानून के अंतर्गत पात्र परिवारों और ग्राम सभाओं को व्यक्तिगत एवं सामुदायिक वन अधिकार प्रदान किए जाते हैं। इस संबंध में अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है तथा लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है। वन क्षेत्रों में निवास करने वाले या वनों पर आश्रित पात्र परिवार एवं ग्राम पंचायतें अपने दावे ग्राम सभा के माध्यम से फॉरेस्ट राइट कमेटी के पास प्रस्तुत कर सकती हैं। इन दावों का सत्यापन ग्राम सभा एवं उपमंडल स्तरीय समिति की ओर से किया जाता है, जिसके उपरांत मामलों को जिला स्तरीय समिति की मंजूरी के लिए भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed