फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi Workers praised Congress government three-year tenure but refrained from commenting on the Rs 1500 issue

Mandi: कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार का तीन साल का कार्यकाल सराहा, 1500 रुपये को लेकर बोलने से किया परहेज

Thu, 11 Dec 2025 07:26 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 11 Dec 2025 07:26 PM IST
सार

हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने अपने तीन साल पूरे होने के मौके पर मंडी के पड्डल मैदान में विभिन्न जगहों से कार्यकर्ता पहुंचे थे। बात करने पर उन्होंने सरकार के अब तक के कार्यकाल की सराहना की। वहीं, कुछ कार्यकर्ता खासकर महिलाएं उपलब्धियों को लेकर बोलने से बचतीं भी नजर आईं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Mandi Workers praised Congress government three-year tenure but refrained from commenting on the Rs 1500 issue
विभिन्न जगहों से पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

सरकार की तीन साल की उपलब्धियों और आगामी दो साल के लिए सरकार के विजन को लेकर पड्डल मैदान में आयोजित जन संकल्प सम्मेलन में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने सरकार के अब तक के कार्यकाल की सराहना की है। हालांकि कुछ कार्यकर्ता खासकर महिलाएं उपलब्धियों को लेकर बोलने से बचतीं भी नजर आईं, जब उनसे सरकार की कुछ गारंटियों के बारे में पूछा गया।

विज्ञापन

नाचन विधानसभा क्षेत्र के ढाबण की रहने वाली बुजुर्ग महिला हाजरी बीबी ने बताया कि प्रदेश सरकार अच्छा कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री व उनके अन्य सहयोगियों को सुनने के लिए वह सम्मेलन में पहुंची हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल्लू के राजगिरी से महिला मंडल सदस्या लता देवी और अन्य महिलाओं ने सुक्खू सरकार की कार्यप्रणाली की सराहना की है, लेकिन जब महिलाओं से इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना के तहत 1,500 रुपये मिलने की बात की गई तब महिलाएं दबी जुबां से पहले तो कुछ बोलने से परहेज करती रहीं फिर बोलीं, राशि मिलना शुरू हो गई है उन्हें भी मिल जाएगी।
विज्ञापन

नयना देवी विधानसभा क्षेत्र के नम्होल से पहुंचे कार्यकर्ता बृज लाल भी प्रदेश सरकार के तीन साल के कार्यकाल से संतुष्ट नजर आए। उन्होंने बताया कि वर्तमान सुक्खू सरकार भी संसाधनों के अभाव के बावजूद बेहतर कार्य कर रही है। समाज के सभी वर्गों के लोगों को ध्यान में रख कर सरकार कार्य कर रही है।

सराज क्षेत्र के छतरी से संगत राम और सेंस राम का कहना था कि सरकार गरीबों के हितों के लिए कार्य कर रही है। सराज क्षेत्र में आपदा के कारण सड़कों का नामोनिशान मिट गया था, आज सड़कों को बहाल कर बस सेवाएं शुरू हो गई हैं। जिन लोगों के घर आपदा में बह गए उनको घर बनाने के लिए सरकार ने राशि जारी कर दी है। आपदा के जख्म भरने लगे है।

लाहौल-स्पीति के काजा से युवा कार्यकर्ता तेनजिंन ने बताया कि लाहौल में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य परिवहन जैसी सुविधाएं लोगों को मिल रही है। प्रदेश सरकार समूचे प्रदेश में विकास की एक समान गंगा बहा रही है।

नालागढ़ ब्लाॅक से पहुंचे नीरज भंडारी ने बताया कि उनके साथ 50 लाभार्थी सम्मेलन में पहुंचे हैं। सरकार की कार्यप्रणाली से आम कार्यकर्ता और लोग खुश हैं। सम्मेलन में उमड़ी भीड़ सरकार के तीन साल के कार्यकाल की गवाही दे रही है।
 

औट क्षेत्र से अपने छोटे बच्चे को पीठ में उठाकर पहुंचीं मधु ने बताया कि वह महिला मंडल की सदस्य है। उनके महिला मंडल की अन्य महिलाएं भी छोटे बच्चों को लेकर पहुंची है। नाश्ता समेत पानी की सुविधा सरकार की ओर से उपलब्ध करवाई गई है। सभी ने नाश्ता किया। सरकार अच्छा कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed