फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi Sukhu Govt Rally 2027 assembly elections has been sounded from Chhoti Kashi

Mandi Sukhu Govt Rally: धुंध छंटने पर छोटा पड़ा पड्डल मैदान...धूप खिलते ही मंच पर चढ़ा सियासी पारा

Fri, 12 Dec 2025 02:00 AM IST
अंकेश डोगरा राकेश राणा, मंडी।
राकेश राणा, मंडी। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 12 Dec 2025 02:00 AM IST
सार

हिमाचल सरकार के तीन साल पूरे होने पर हुए जन संकल्प सम्मेलन ने मंडी में सिर्फ जनसैलाब ही नहीं दिखाया बल्कि कांग्रेस की ओर से 2027 की पहली चुनावी हुंकार भी साफ सुना दी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Mandi Sukhu Govt Rally 2027 assembly elections has been sounded from Chhoti Kashi
मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित जन संकल्प सम्मेलन में पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

धुंध छंटी तो भीड़ बढ़ी और धूप खिली तो मंच का सियासी तापमान चढ़ गया। सरकार के तीन साल पूरे होने पर हुए जन संकल्प सम्मेलन ने मंडी में सिर्फ जनसैलाब ही नहीं दिखाया बल्कि कांग्रेस की ओर से 2027 की पहली चुनावी हुंकार भी साफ सुना दी। पड्डल मैदान दोपहर तक छोटा पड़ गया और मंच पर कांग्रेस नेतृत्व एक सुर में विपक्ष को सीधी चुनौती देता नजर आया। कांग्रेस ने यह संदेश दे दिया है कि लड़ाई शांत नहीं, बल्कि अब तेज होगी और आर-पार होगी।

विज्ञापन

दिन वीरवार और समय सुबह के 9 बजे। जगह पड्डल मैदान मंडी। सुबह 9 बजे धूप हल्की-हल्की निकल रही थी और तभी मंडी की सड़कों पर झंडे, ढोल, पारंपरिक वाद्ययंत्र और रंगीन पहाड़ी परिधानों में सजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पदयात्राएं तेज हो गईं। कोहरे में लिपटा शहर देखते ही देखते रैली की ऊर्जा से सराबोर हो गया। 10 बजे सम्मेलन जैसे ही शुरू हुआ, मंडी से लेकर कुल्लू, कांगड़ा, शिमला और सिरमौर तक से आए लोग लगातार मैदान में दाखिल होते रहे। मंच पर नारे, मैदान में तालियां और बाहर की सड़कों पर हुजूम… रैली का माहौल हर मिनट चढ़ता गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

12 बजे तक कुर्सियां भर चुकी थीं। सीढ़ियां भी भर गईं। लोग खुले मैदान में बैठ गए। संकल्प सम्मेलन से पहले लोगों के लिए चावल, रोटी, सब्जी, दही और जूस के पैकेट बांटे गए। शहर के ढाबे, रेस्तरां, यहां तक कि महामृत्युंजय चौक की कचौरी और मंडी के सिड्डू तक की दुकानों पर भीड़ हाथों हाथ टूट पड़ी। सेल्फी प्वाइंट पर लोग सेल्फियां ले रहे थे और सोशल मीडिया पर लाइव कर रहे थे। मंडी शहर मानो एक उत्सव में तब्दील हो गया हो।

विज्ञापन

जब भीड़ अपने चरम पर थी, करीब 12:30 बजे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंच पर पहुंचे और तभी माहौल पूरी तरह राजनीतिक रंग में रंग गया। भाजपा के गढ़ मंडी से कांग्रेस ने विपक्ष को खुली चुनौती दे दी। सीएम सुक्खू ने कहा कि यह सिर्फ उपलब्धियों का उत्सव नहीं, यह व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई का संकल्प है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने भाजपा सांसद की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 2027 चुनाव पर खुलकर अपील की। उन्होंने कहा - गारंटियों का वादा भूले नहीं हैं, पूरा होगा। कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने एकजुटता का संदेश देकर रैली को रणनीतिक मजबूती दी। उल्लेखनीय है कि साल 2027 के विधानसभा चुनाव की पहली चुनावी हुंकार की शुरुआत मंडी से हो चुकी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed