फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News Doctor Dushyant Thakur on the bed but bowed to the insistence of the patient and fulfilled his duty

Mandi News: डॉक्टर दुष्यंत ठाकुर ने पेश की मिसाल, खुद बेड पर थे, लेकिन मरीज की जिद्द पर झुके, निभाया फर्ज

Sun, 20 Oct 2024 05:07 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 20 Oct 2024 05:07 PM IST
सार

जोनल अस्पताल मंडी में कार्यरत डॉ. दुष्यंत ठाकुर के पैर का ऑपरेशन हुआ। वे खुद बेड पर थे लेकिन मरीज उनके पास अपना उपचार करवाने पहुंच गया और डॉक्टर को जिद्द के आगे उन्हें झुकना पड़ा और उन्होंने अपना फर्ज निभाया।
 

विज्ञापन
Mandi News Doctor Dushyant Thakur on the bed but bowed to the insistence of the patient and fulfilled his duty
डिजाइन फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जोनल अस्पताल मंडी में एक अनोखा मामला देखने को आया है। यहां डॉक्टर बिस्तर पर था और मरीज उनके पास अपना उपचार करवाने पहुंच गया। न चाहते हुए भी डॉक्टर को मरीज की जिद्द के आगे झुकना पड़ा और उसे उपचार देना पड़ा। जोनल अस्पताल मंडी में कार्यरत डॉ. दुष्यंत ठाकुर के पैर का शनिवार को आपरेशन हुआ। करीब 12 बजे उन्हें ऑपरेशन थिएटर से बाहर लाया गया। करीब 2 बजे उन्हें धर्मपुर निवासी 64 वर्षीय नारायण सिंह के परिजनों का फोन आता है और वह बताते हैं कि नारायण सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है और वह उनसे ही उपचार करवाने की जिद्द पर अड़े हैं।

विज्ञापन




हालांकि नारायण सिंह का उपचार मेडिकल कॉलेज नेरचौक में चल रहा था, लेकिन वे वहां के उपचार से संतुष्ट नहीं थे और जबरन छुट्टी लेकर जोनल अस्पताल मंडी के लिए निकल गए थे। डॉ. दुष्यंत मरीज की जिद्द को नकार नहीं पाए और उसे अपने पास लाने को कहा। यहां डॉक्टर साहब बिस्तर पर थे और यहीं से ही उन्होंने मरीज को देखा और उसके बाद उसे उपचार के लिए जोनल अस्पताल के इमरजेंसी वॉर्ड में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन


डॉ. दुष्यंत ने बताया कि बतौर डॉक्टर उनका पहला कर्तव्य यही है कि वे मरीज को उपचार दें। उन्होंने बताया कि नारायण सिंह फेफड़ों की बीमारी से जूझ रहा है और काफी समय से उनसे ही उपचार ले रहा है। उधर, नारायण सिंह ने बताया कि वे पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं। नारायण सिंह ने डॉ. दुष्यंत के जल्द स्वस्थ होने की दुआ भी की। वहीं, नारायण सिंह के दामाद सोहन सिंह ने डॉ. दुष्यंत का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे डाक्टर बिरले ही मिलते हैं जो मरीज के प्रति इतनी संवेदनाएं रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed