फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi Masjid Protest Lessons learnt from Sanjauli dispute Mandi police had made preparations

Mandi Masjid Protest: संजौली विवाद से सबक, मंडी पुलिस ने कर ली थी तैयारी; प्रदर्शनकारियों को रोकने में कामयाब

Fri, 13 Sep 2024 10:08 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 13 Sep 2024 10:08 PM IST
सार

मंडी में जेल रोड में मस्जिद के अवैध निर्माण मामले में पुलिस और प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को रोकने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन हिंदू संगठनों के धरने से किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए पूरी तैयारी रातोंरात ही कर डाली थी। 

विज्ञापन
Mandi Masjid Protest Lessons learnt from Sanjauli dispute Mandi police had made preparations
मंडी में मस्जिद के अवैध निमार्ण के विवाद को लेकर पुलिस कर्मियों के साथ धक्का मुक्की करते प्रदर्शनकार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बेशक शुक्रवार को जेल रोड में मस्जिद के अवैध निर्माण मामले में प्रदर्शनकारी आपा खो बैठे थे, मगर पुलिस ने उनको हिंसक होने से रोका और जानमाल की सुरक्षा करने में कामयाब हो गई। यहां पर पुलिस और प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को रोकने में कड़ी मशक्कत की और शहर में बिना किसी हिंसक घटना के शांति और कानून व्यवस्था को कायम किया।

विज्ञापन




इसके पीछे संजौली में हुई घटना से सबक लेना था। इस घटना में पुलिस और अन्य लोगों को काफी चोटें आई थीं और प्रदर्शनकारी हिंसक हो गए थे, जिन्हें रोकने में शिमला पुलिस और प्रशासन नाकाम रहा था। लेकिन मंडी में पुलिस और प्रशासन ने तालमेल बनाए रखा। उन्होंने हिंदू संगठनों के प्रदर्शन को गंभीरता से लिया गया। वीरवार को ही प्रशासन पुलिस के आला अधिकारी सतर्क हो गए थे।
विज्ञापन


रातोंरात ही कर डाली सुरक्षा की तैयारी
हिंदू संगठनों के धरने से किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए पूरी तैयारी रातोंरात ही कर डाली। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन, एडीसी, एडीएम सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस अधिकारियों में एसपी साक्षी वर्मा, एएसपी सागर चंद्र सभी ने इस स्थिति को निपटने के लिए तालमेल दिखाया। शहर में इस तरह से व्यवस्था कायम की कि प्रदर्शनकारी मस्जिद तक भी नहीं पहुंच पाए और 200 मीटर दूर सकोडी पुल से ही उनको शांतिपूर्ण तरीके से हटा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed