{"_id":"691f258eff98e2e8c501223c","slug":"mandi-governor-shiv-pratap-shukla-said-governments-should-not-interfere-in-universities-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल बोले- सरकारों का विश्वविद्यालयों में नहीं होना चाहिए दखल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल बोले- सरकारों का विश्वविद्यालयों में नहीं होना चाहिए दखल
Thu, 20 Nov 2025 07:58 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 20 Nov 2025 07:58 PM IST
सार
सरदार पटेल विश्वविद्यालय के परिसर में विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद एवं नशामुक्त अभियान में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए वीरवार को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा है कि सरकारों को विश्वविद्यालयों को पोषित करना चाहिए न कि इनमें दखल देना चाहिए।
विज्ञापन
सरदार पटेल विश्व विद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा है कि सरकारों को विश्वविद्यालयों को पोषित करना चाहिए न कि इनमें दखल देना चाहिए। सरकार का कार्य शिक्षा को बढ़ावा देना, इसके लिए मजबूत आधारभूत ढांचा उपलब्ध करवाना चाहिए। योग्य व्यक्तियों को महाविद्यालयों में लाकर विश्वविद्यालयों को स्वच्छ रखकर उन्हें खुली हवा में सांस लेने देनी चाहिए।
विज्ञापन
सरदार पटेल विश्वविद्यालय के परिसर में विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद एवं नशामुक्त अभियान में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए वीरवार को उन्होंने कहा कि शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में राजनीति नहीं होनी चाहिए। यह संस्थान पीढ़ियों से जुड़े हुए होते हैं। पीढ़ी को बर्बाद करने का अधिकार किसी व्यक्ति अथवा सरकार को नहीं होना चाहिए। विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर भारत वर्ष आज दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। निश्चित रूप से अगले साल हमारा देश जर्मनी को पीछे छोड़ विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। युवाओं को 2047 में विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया। भारत देश लगातार विश्व में अपनी पहचान बना रहा है। नागरिक विमान बनाने की स्थिति में देश है। भारत की गंभीरता को देखते हुए विश्व की बड़ी शक्तियां अब हाथ मिलाने को आतुर हैं।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव का विषय जब मेरे पास आएगा, तब कह पाऊंगा
पंचायत चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की ओर से रिपोर्ट सौंपने को लेकर राज्यपाल ने कहा कि यह सरकार व चुनाव आयोग के बीच का विषय है। मेरे पास जब यह विषय आएगा, तभी इस बारे मैं कुछ कह सकता हूं। अभी इस बारे में कुछ कहना उचित नहीं होगा।
विज्ञापन