फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi Cloudburst JP Nadda said Central government always stands with the affected people

Mandi Cloudburst: जेपी नड्डा बोले- केंद्र सरकार हमेशा खड़ी है प्रभावितों के साथ, की जाएगी हरसंभव मदद

Wed, 09 Jul 2025 05:47 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 09 Jul 2025 05:47 PM IST
सार

थुनाग में पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि बतौर केंद्र सरकार का प्रतिनिधि मैं प्रभावितों को विश्वास दिलाता हूं कि आपदा की इस घड़ी में उनकी हरसंभव मदद की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Mandi Cloudburst JP Nadda said Central government always stands with the affected people
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आपदा प्रभावितों को केंद्र सरकार की तरफ से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है। नड्डा ने आज मंडी जिला के सराज और नाचन विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर यहां आपदा प्रभावितों से मुलाकात की। वे पहले नाचन के स्यांज गए और उसके बाद सराज के बगस्याड़ और थुनाग में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करके वहां प्रभावितों से मुलाकात करके उनका दुख दर्द साझा करने की कोशिश की।

विज्ञापन


विज्ञापन

थुनाग में पत्रकारों से बातचीत में नड्डा ने कहा कि वर्ष 2023 की प्राकृतिक आपदा में भी केंद्र सरकार ने प्रदेश को पांच हजार करोड़ से अधिक की मदद दी है। इस बार भी जो आपदा आई है वो विश्वास से परे है। लोगों ने अपने आशियाने खोने के साथ ही अपनों को भी खोया है जो दुखदाई है। केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमेशा प्रभावितों के साथ खड़ी रहती है। बतौर केंद्र सरकार का प्रतिनिधि मैं प्रभावितों को विश्वास दिलाता हूं कि आपदा की इस घड़ी में उनकी हरसंभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की तरफ से जो भी प्रस्ताव आएंगे उसपर विचार किया जाएगा। अभी प्रदेश सरकार के पास एसडीआरएफ के तहत फंड पड़ा है, पहले उसे खर्चे।

हाल ही में जारी किए हैं दो हजार करोड़
जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि 2023 की आपदा के दौरान उन्होंने तीन बार प्रदेश का दौरा किया और हर बार 200-300 करोड़ की मदद प्रदेश को भेजी। केंद्र सरकार ने उस वक्त तत्काल प्रभाव से 3146 करोड़ की मदद की थी। उसके बाद हालही में नुकसान का सारा आंकलन करने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी ने प्रदेश को दो हजार करोड़ से अधिक की राशि जारी की है। प्रदेश के लोग इस बात को लेकर पूरी तरह से बेफिक्र रहें। केंद्र सरकार हर समय उनके साथ खड़ी है।
 
विज्ञापन

पार्टी की तरफ से प्रभावितों को बांटी राहत सामग्री
इस दौरान जगत प्रकाश नड्डा ने भारतीय जनता पार्टी की तरफ से प्रभावितों को राहत सामग्री भी बांटी जिसमें राशन से लेकर घर का जरूरत का सामान मौजूद है। नड्डा ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. राजीव बिंदल और पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की पीठ थपथपाते हुए कहा कि भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आपदा के तुरंत बाद मोर्चा संभालते हुए प्रभावितों तक मदद पहुंचाने का कार्य शुरू कर दिया था। यह सब डॉ. बिंदल और जयराम ठाकुर के नेतृत्व और मार्गदर्शन में ही संभव हो पाया। पार्टी अपने स्तर पर प्रभावितों की अलग से मदद कर रही है और पार्टी हमेशा प्रभावितों के साथ खड़ी है। प्रभावितों की मदद के लिए आज पूरे प्रदेश से लोग राहत सामग्री भेज रहे हैं।

इस मौके पर उनके साथ पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, विधायक अनिल शर्मा, विनोद कुमार और दलीप ठाकुर सहित अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed