{"_id":"686532edd4f586d08d0dfbb9","slug":"mandi-cloudburst-84-school-buildings-damaged-in-natural-disaster-2025-07-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mandi Cloudburst : प्राकृतिक आपदा में 84 स्कूल भवनों को नुकसान, मलबे को निकालने में जुटे शिक्षक-विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi Cloudburst : प्राकृतिक आपदा में 84 स्कूल भवनों को नुकसान, मलबे को निकालने में जुटे शिक्षक-विद्यार्थी
Thu, 03 Jul 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 03 Jul 2025 05:00 AM IST
सार
Mandi Cloudburst: हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में भारी बारिश ने 84 से अधिक स्कूल भवनों को नुकसान पहुंचाया है। जिले के 81 प्राथमिक स्कूलों को 2.26 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचा है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मंडी में बाढ़ से हुई तबाही की तस्वीरें।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मंडी जिले में 29 जून से एक जुलाई तक हुई बारिश ने 84 से अधिक स्कूल भवनों को नुकसान पहुंचाया है। अधिकतर शिक्षा खंडों से नुकसान की रिपोर्ट अभी विभाग के पास नहीं पहुंची है। इसलिए क्षतिग्रस्त स्कूल भवनों का यह आंकड़ा बढ़ने का अनुमान है। जिले के 81 प्राथमिक स्कूलों को 2.26 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचा है। उच्च शिक्षा उप निदेशक कार्यालय में अभी तक महज तीन स्कूल भवनों को नुकसान पहुंचने की रिपोर्ट पहुंची है। इसमें 14 लाख रुपये का नुकसान पहुंचा है।
शिक्षा खंड बगस्याड़ में आने वाले शिक्षण संस्थानों में भारी बारिश और भूस्खलन से भवनों को नुकसान हुआ है। राजकीय प्राथमिक पाठशाला सुराह का भवन पूरी तरह तबाह हो गया है। इससे करीब 20 लाख का नुकसान हुआ है। सुमना स्कूल के दो ब्लॉक में से एक क्षतिग्रस्त हो गया है। दूसरे ब्लाॅक में मलबा भरा है। इससे 10 लाख का नुकसान हो गया है। दारन स्कूल में स्कूल भवन की सुरक्षा दीवार पूरी तरह ढह गई है। तीन लाख का नुकसान हुआ। केयोलीधार के भवन की सुरक्षा दीवार तबाह धराशायी होने से दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
शिक्षा खंड बगस्याड़ में आने वाले शिक्षण संस्थानों में भारी बारिश और भूस्खलन से भवनों को नुकसान हुआ है। राजकीय प्राथमिक पाठशाला सुराह का भवन पूरी तरह तबाह हो गया है। इससे करीब 20 लाख का नुकसान हुआ है। सुमना स्कूल के दो ब्लॉक में से एक क्षतिग्रस्त हो गया है। दूसरे ब्लाॅक में मलबा भरा है। इससे 10 लाख का नुकसान हो गया है। दारन स्कूल में स्कूल भवन की सुरक्षा दीवार पूरी तरह ढह गई है। तीन लाख का नुकसान हुआ। केयोलीधार के भवन की सुरक्षा दीवार तबाह धराशायी होने से दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Trending Videos
ह्यूण पैहड़ के भवन के दो कमरों की दीवार को भूस्खलन ने ध्वस्त कर दिया। करीब आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। कैहड़ी स्कूल की सुरक्षा दीवार और रेलिंग को नुकसान पहुंचा है। इससे चार लाख के नुकसान का आकलन किया है। सरनी स्कूल के भवन के सामने जमीन दरक गई है। इससे स्कूल भवन के जमींदोज होने का खतरा पैदा हो गया है। इसके अलावा जिला के विभिन्न शिक्षा खंडों में 81 प्राथमिक पाठशालाओं के भवनों को नुकसान पहुंचा है। बुधवार को स्कूलों में शिक्षक-विद्यार्थी मलबा हटाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
स्कूल भवनों को पहुंचे नुकसान की रिपोर्ट सभी शिक्षा खंड से ली जा रही है। अभी तक 81 पाठशालाओं से नुकसान की रिपोर्ट कार्यालय पहुंची है। इसमें स्कूल भवन, किचन शेड, सुरक्षा दीवार को नुकसान शामिल है। - हरी चंद, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा, जिला मंडी
किस शिक्षा खंड में कितनी प्राथमिक पाठशालाओं को नुकसान
| शिक्षा खंड | पाठशालाएं |
| औट | 2 |
| चच्योट | 2 |
| धर्मपुर-एक | 8 |
| धर्मपुर दो | 18 |
| गोपालपुर एक | 7 |
| गोपालपुर दो | 4 |
| करसोग दो | 11 |
| निहरी | 8 |
| रिवालसर | 5 |
| सदर एक | 2 |
| सदर दो | 2 |
| सलवाहन | 1 |
| सराज दो | 2 |
| सुंदरनगर एक | 5 |
| बगस्याड एक | 4 |
| कुल | 81 |