{"_id":"67b492b23b6c5521e90d1950","slug":"manali-jannat-becomes-part-of-indian-team-will-show-her-talent-in-asian-alpine-skiing-competition-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Pradesh: भारतीय टीम का हिस्सा बनी मनाली की जन्नत, एशियन अल्पाइन स्कीइंग प्रतियोगिता में दिखाएगी जौहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Pradesh: भारतीय टीम का हिस्सा बनी मनाली की जन्नत, एशियन अल्पाइन स्कीइंग प्रतियोगिता में दिखाएगी जौहर
Tue, 18 Feb 2025 07:31 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)।
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 18 Feb 2025 07:31 PM IST
सार
मनाली के गौशाल गांव की जन्नत ठाकुर 33वीं एशियन अल्पाइन स्कीइंग प्रतियोगिता में भारतीय जूनियर टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन
गौशाल गांव की जन्नत ठाकुर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऊझी घाटी के गौशाल गांव की जन्नत ठाकुर ने भारतीय टीम का हिस्सा बनकर मनाली का नाम रोशन किया है। वह 33वीं एशियन अल्पाइन स्कीइंग प्रतियोगिता में भारतीय जूनियर टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह प्रतियोगिता 19 फरवरी से 2 मार्च तक बीजिंग (चीन) के यानकिंग में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
जन्नत गौशाल गांव के राकेश ठाकुर और उषा ठाकुर की बेटी हैं। उन्हें इस प्रतियोगिता में भाग लेने के साथ-साथ विशेष प्रशिक्षण भी मिलेगा। जन्नत पहले भी 2023 में दक्षिण कोरिया में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं और दुबई में एफआईएस रेस में भी हिस्सा ले चुकी हैं। वह नेशनल विंटर गेम्स में रजत पदक भी जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
पिछले दो साल से जन्नत इटली में प्रशिक्षण ले रही हैं, ताकि वह आगामी प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर सकें। उनके पिता राकेश ठाकुर ने कहा कि जन्नत की यह यात्रा कड़ी मेहनत और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने एशियन अल्पाइन स्कीइंग प्रतियोगिता में चयन के लिए चयन समिति के शिवा केशवन, आरिफ खान और विंटर गेम्स एसोसिएशन का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन