फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Maheshwar Chauhan takes over as Chairman of Himfed after a show of strength find out what he said

हिमाचल प्रदेश: महेश्वर चौहान ने शक्ति प्रदर्शन के बाद संभाला हिमफेड के चेयरमैन का कार्यभार, जानें क्या बोले

Thu, 25 Sep 2025 08:30 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 25 Sep 2025 08:30 PM IST
सार

वीरवार को राजधानी शिमला में शक्ति प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेश्वर चौहान ने हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विपणन एवं आपूर्ति फेडरेशन (हिमफैड) के चेयरमैन का कार्यभार संभाला। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Maheshwar Chauhan takes over as Chairman of Himfed after a show of strength find out what he said
हिमफैड के नवनियुक्त चेयरमैन महेश्वर चौहान को पदभार संभालने के दौरान कार्यालय की ओर ले जाते समर्थक। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेश्वर चौहान ने वीरवार को राजधानी शिमला में शक्ति प्रदर्शन करते हुए हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विपणन एवं आपूर्ति फेडरेशन (हिमफैड) के चेयरमैन का कार्यभार संभाला। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विधायक आशीष बुटेल सहित कई कांग्रेस नेता विशेष तौर पर इस दौरान मौजूद रहे। एजी चौक से विक्ट्री टनल होते हुए एनएसयूआई और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों की गूंज के साथ रैली निकाली। महेश्वर चौहान ने पदभार संभालने के बाद दो साल का रोड मैप जल्द जारी करने का दावा किया।

विज्ञापन


इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि महेश्वर चौहान को उनका हक मिला है। कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। इनके सम्मान से कोई समझौता नहीं हो सकता। नब्बे के दशक से पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के खास सिपहसालार रहे महेश्वर चौहान एनएसयूआई और युवा कांग्रेस के रास्ते कांग्रेस में महासचिव और उपाध्यक्ष के रूप में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। वीरवार को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की मौजूदगी में जुुटी भीड़ के बीच महेश्वर चौहन ने पदभार संभालते हुए संगठन में अपनी मजबूत पकड़ का एहसास कराया। वह नगर निगम शिमला में भी पार्षद रहे हैं। वीरवार को युवाओं ने उन्हें एजी चौक से कंधे पर उठाकर हिमफेड के कार्यालय तक पहुंचाया। इस दौरान हिमुडा के चेयरमैन यशवंत सिंह छाजटा, कुल्लू जिला के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष शिशराम आजाद, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष जैनब चंदेल, जितेंद्र चौधरी सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोले, 2027 में फिर भाजपा को हराकर सत्ता में रहेगी कांग्रेस
महेश्वर चौहान ने पदभार ग्रहण करने के बाद कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे किसानों और बागवानों के हितों को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 में कांग्रेस फिर भारतीय जनता पार्टी को हराकर सत्ता में वापसी करेगी। उन्होंने कहा कि मैं स्वयं बागवान हूं और समस्याओं से वाकिफ हूं। इस पद के मिलने के बाद मैं बागवानों और किसानों की हर समस्या का समाधान करूंगा।


 
विज्ञापन

चौहान ने हमेशा पार्टी की मजबूती के लिए काम : मुकेश
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि महेश्वर चौहान ने हमेशा संगठन को मजबूत किया है और यही वजह है कि उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। अग्निहोत्री ने कहा कि हर चीज मुकद्दर के मुताबिक ही हासिल होती है। कसुम्पटी की जीवणु कॉलोनी निवासी महेश्वर चौहान प्रदेश कांग्रेस में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। लोकसभा चुनाव में वह कांग्रेस वार रूम के अध्यक्ष रहे। उन्होंने कहा कि बीते दिनों राहुल गांधी ने पटना में कहा था कि कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है और महेश्वर चौहान की ताजपोशी उसी दिशा में लिया गया एक कदम है। हाईकमान और मुख्यमंत्री की मेहरबानी से उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है। अब उनसे उम्मीद है कि वह सभी अधिकारियों के साथ मिलकर हिमफेड को नई बुलंदियों पर ले जाएंगे। उन्होंने महेश्वर चौहान को एक बेहतरीन योजनाकार बताते हुए भरोसा जताया कि उनकी अगुवाई में हिमफेड नई ऊंचाइयां हासिल करेगा। उन्होंने सभी अधिकारियों और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस और कार्यकर्ताओं की बदौलत ही हिमाचल आगे बढ़ा है और आगे भी बढ़ेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed