{"_id":"68cac41c5e4eaa6da1083212","slug":"leader-of-the-opposition-jairam-thakur-said-the-state-government-should-refrain-from-low-level-politics-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jairam Thakur : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- निम्न स्तर की राजनीति से बाज आए प्रदेश सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jairam Thakur : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- निम्न स्तर की राजनीति से बाज आए प्रदेश सरकार
Wed, 17 Sep 2025 07:52 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 17 Sep 2025 07:52 PM IST
सार
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल को प्रधानमंत्री द्वारा लगातार मदद की जा रही है। प्रदेश सरकार को निम्न स्तर की राजनीति से बाज जाना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व सीएम जयराम ठाकुर (फाइल फोटो)।
- फोटो : संवाद
विस्तार
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार को निम्न स्तर की राजनीति से बाज जाना चाहिए। हिमाचल को प्रधानमंत्री द्वारा लगातार मदद की जा रही है। पीएम मोदी आपदा के समय हिमाचल आए। 1500 करोड़ का तत्काल पैकेज दिया। इसके एक दिन बाद एनडीआरएफ और एफडीआरएफ का 205 करोड़ रुपये एडवांस के तौर पर प्रदेश को मिला। सात केंद्रीय मंत्री हिमाचल प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। नेशनल हाईवे से मलबा हटाकर सड़कें दुरुस्त करने के लिए 200 करोड़ से अधिक की धनराशि तत्काल उपलब्ध करवा दी गई है।
विज्ञापन
सुंदरनगर में पत्रकार वार्ता में जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र द्वारा हिमाचल का भरपूर सहयोग किया जा रहा है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि यह सारा पैसा कहां जा रहा है। 2023 की आपदा के बाद हालात हालात जस के तस हैं। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि एरिया स्पेसिफिक बजट का अर्थ है कि जिन जगह पर जिन परियोजनाओं को नुकसान हुआ है, उन पर केंद्र द्वारा भेजा गया पैसा खर्च हो। जब एरिया स्पेसिफिक फंड आएगा तो प्रभावितों के ऊपर वह पैसा खर्च होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र से मंत्री नुकसान का आकलन करने पहुंच रहे हैं, लेकिन एक भी जगह प्रदेश सरकार के मंत्री और उनके अधिकारी साथ नहीं आए, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उनके साथ सुंदरनगर के विधायक राकेश जमवाल, नाचन के विधायक विनोद कुमार, सरकाघाट के विधायक दिलीप ठाकुर उपस्थित रहे।
विज्ञापन