फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Leader of Opposition Jairam Thakur targets Sukhu government over rising cement prices in Himachal

Cement Price HP: सीमेंट के दाम बढ़ने पर सुक्खू सरकार पर बरसे जयराम ठाकुर, बोले; आपदा में अवसर खोजना शर्मनाक

Mon, 09 Sep 2024 04:29 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 09 Sep 2024 04:29 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में सीमेंट के दाम बढ़ने पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर निशाना साधा और कहा कि सुक्खू सरकार सीमेंट के दाम बढ़ाकर गरीबों के घर के सपनों को मुश्किल कर रही है। 
 

विज्ञापन
Leader of Opposition Jairam Thakur targets Sukhu government over rising cement prices in Himachal
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार प्रदेश को 93 हजार घरों का तोहफा दे रही है तो दूसरी तरफ सुक्खू सरकार सीमेंट के दाम बढ़ाकर गरीबों के घर के सपनों को मुश्किल कर रही है। एक हफ्ते में दो बार सीमेंट के दाम में बढ़ोतरी सुक्खू सरकार की नाकामी है। प्रदेश में आई आपदा के बीच ऐसे अवसर तलाशने वाली सरकार आज तक कहीं नहीं देखी गई है। सुक्खू सरकार आपदा की वजह से टूट चुके घरों के पुनर्निर्माण को एक अवसर की तरह ले रही है और आए दिन सीमेंट की कीमत बढ़ा रही है।

विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि जब से सुक्खू सरकार सत्ता में आई है तब से सीमेंट के दामों में 100 रुपए से ज्यादा की वृद्धि हो चुकी है। आपदा के समय राज्य सरकार को आपदा प्रभावितों के पुनर्वास हेतु मदद करनी चाहिए, लेकिन यहां सरकार पुनर्वास को और कठिन बना रही है। सीमेंट के साथ-साथ अपनी नीतियों के स्टील, रेता बजरी सब कुछ महंगा कर दिया है। सरकार द्वारा आपदा में ऐसा अवसर खोजना शर्मनाक है। क्या मुख्यमंत्री इसी व्यवस्था परिवर्तन की बात कर रहे थे, जहां केंद्र सरकार के सहयोग से बनने वाले आम आदमी के घर को भी सरकार महंगा करे। 
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष ने हिमाचल प्रदेश के लिए एकमुश्त 92300 मकान देने के लिए केंद्र सरकार के प्रति आभार जताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा यह हिमाचल प्रदेश को दिया गया शानदार तोहफा है। हिमाचल प्रदेश को पहले बार इतनी बड़ी संख्या में पीएमएवाई के आवास मिले हैं। इसके पहले भी मोदी सरकार ने आपदा के मद्देनजर 17500 मकान दिए गए थे। इस बार हिमाचल प्रदेश से केन्द्र सरकार को जो भी सूची भेजी गई थी उसे पूर्णतया स्वीकार की गई है। जयराम ठाकुर ने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान, स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed