फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Leader of Opposition Jairam Thakur said PM Modi helped Sukhu government by giving text share advance

Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष बोले- PM मोदी ने की सुक्खू सरकार की मदद, झूठे आरोपों पर माफी मांगे मुख्यमंत्री

Sun, 13 Oct 2024 05:21 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 13 Oct 2024 05:21 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल की हर प्रकार मदद कर रही है। केंद्र सरकार द्वारा स्टेट टैक्स शेयर के 1479 करोड़ रुपए का एडवांस भुगतान हिमाचल प्रदेश के लिए किया गया जिसके चलते मुख्यमंत्री आज यह कहने की स्थिति में है कि वह दिवाली के पहले प्रदेश में कर्मचारियों को वेतन दे सकते हैं।
 

विज्ञापन
Leader of Opposition Jairam Thakur said PM Modi helped Sukhu government by giving text share advance
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार हिमाचल की हर प्रकार मदद कर रही है। इसके बाद भी सरकार के मुख्यमंत्री और सभी छोटे-बड़े नेता मुक्त कंठ से केंद्र सरकार और केंद्रीय नेतृत्व को कोसने से बाज नहीं आ रहे हैं। हिमाचल सरकार दो बार समय से वेतन और पेंशन देने में नाकाम हुई। तीसरी बार भी ऐसे ही स्थिति आती लेकिन केंद्र सरकार द्वारा स्टेट टैक्स शेयर के 1479 करोड़ रुपए का एडवांस भुगतान हिमाचल प्रदेश के लिए किया गया जिसके चलते मुख्यमंत्री आज यह कहने की स्थिति में है कि वह दिवाली के पहले प्रदेश में कर्मचारियों को वेतन दे सकते हैं।

विज्ञापन


जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार के इतने बड़े सहयोग के बाद भी मुख्यमंत्री सुक्खू और उनके मंत्रियों ने केंद्र सरकार के बारे में एक भी अच्छा शब्द नहीं कहा। इसलिए मुख्यमंत्री को शिष्टाचार दिखाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का आभार जताना चाहिए। इसके साथ ही केंद्र सरकार पर बार-बार सहयोग न करने का आरोप लगाने के लिए माफी भी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन


जयराम ठाकुर ने कहा कि सत्ता में आने के बाद से ही कांग्रेस द्वारा हर दिन किसी न किसी प्रकार का झूठ बोला जाता है। इस सरकार को कांग्रेस और सुख की सरकार के बजाय झूठ की सरकार कहना ही सही होगा। सुक्खू सरकार अपनी हर नाकामी को केंद्र के ऊपर थोपना चाहती है। हर दिन केंद्र सरकार द्वारा सहयोग न किए जाने का आरोप लगाती है। भाजपा नेताओं द्वारा हिमाचल का फंड रोकने का झूठ बोलती है। जबकि सच यह है कि हिमाचल प्रदेश को अधिक से अधिक सहयोग करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के नेता हमेशा केंद्र सरकार से आग्रह करते रहते हैं। जब भी जहां भी मौका मिलता हैं हिमाचल की भौगोलिक चुनौतियों का हवाला देकर हिमाचल के लिए अधिक से अधिक सहयोग करने की बात करते हैं। जिसका लाभ हिमाचल प्रदेश को मिलता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयराम ठाकुर ने कहा कि पिछले महीने केंद्र सरकार से 92000 प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास हिमाचल प्रदेश को मिला है। आबादी के अनुपात में यह संख्या देश के बाकी राज्यों के मुकाबले कई- कई गुना ज्यादा है। चाहे सीआईआरएफ के तहत मिलने वाला फंड हो या एनडीआरएफ के तहत मिलने वाला फंड हिमाचल प्रदेश के साथ किसी प्रकार का भेदभाव कभी नहीं हुआ। इसके पीछे भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा हिमाचल के हित में आवाज उठाना ही है। हमारे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल के हितों के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। प्रदेश में जो भी स्वास्थ्य का इंफ्रास्ट्रक्चर है उसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का बहुत बड़ा योगदान है। इसके बारे में मुख्यमंत्री के मुंह से एक शब्द भी न फूटना शर्मनाक है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि पूरे देश में हिमाचल की छवि को कांग्रेस ने धूमिल करने का प्रयास किया है।  मेहनतकश लोगों, शांतिप्रियता और विकासपरक पहचान के लिए जाना जाने वाला हिमाचल टॉयलेट टैक्स, खेल टैक्स, कर्मचारियों का वेतन पेंशन और इलाज का धन न मिलने के लिए सुर्खियों में है। कांग्रेस के वित्तीय कुप्रबंधन के कारण प्रदेश की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए प्रदेश के लोग कांग्रेस और मुख्यमंत्री को कभी माफ नहीं करेंगे। कांग्रेस द्वारा हिमाचल के विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने के लिए बोले गए हर एक झूठ, दी गई हर एक गारंटी का करारा जवाब हरियाणा के लोग कांग्रेस को दे चुके हैं। जब भी हिमाचल को मौका मिलेगा तो हिमाचल के लोग कांग्रेस की इस ठगी का ऐसा जवाब देंगे कि हिमाचल में कांग्रेस खोजने से भी नहीं मिलेगी।

नेता प्रतिपक्ष ने किया सराज विधानसभा क्षेत्र का दौरा 
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने थाच, केलोनाल, जंजेहली, कनश्याला, ढीम, पनीचा, लंबा थाच, थुनाग आदि पंचायतों का दौरा कर लोगों से मिलकर उनका हाल चाल-जाना और तमाम स्थानीय लोगों के सुख दु:ख में शामिल हुए।

नेता प्रतिपक्ष ने दशहरा महापर्व समापन की दी शुभकामनाएं 
जयराम ठाकुर ने अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा महापर्व की समस्त प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि व अपार खुशियां लेकर आए। उन्होंने भगवान रघुनाथ जी की भव्य रथयात्रा में पहुंचे समस्त देवी देवताओं का अभिनंदन करते हुए सभी पर कृपा दृष्टि बनाए रखने का आग्रह किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed