फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Lahaul Irina Thakur became India Deputy High Commissioner in Australia

Himachal News : ऑस्ट्रेलिया में भारत की डिप्टी हाई कमिश्नर बनीं लाहौल की इरीना, भारत सरकार ने दी जिम्मेदारी

Fri, 12 Sep 2025 07:39 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, केलांग (लाहौल-स्पीति)।
अमर उजाला ब्यूरो, केलांग (लाहौल-स्पीति)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 12 Sep 2025 07:39 PM IST
सार

लाहौल घाटी के शंशा गांव की रहने वाली भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी इरीना ठाकुर को भारत सरकार ने ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा स्थित भारतीय उच्च आयोग में डिप्टी हाई कमिश्नर नियुक्त किया है। 

विज्ञापन
Lahaul Irina Thakur became India Deputy High Commissioner in Australia
इरीना ठाकुर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

लाहौल की बेटी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। घाटी के शंशा गांव की रहने वाली भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी इरीना ठाकुर को भारत सरकार ने ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा स्थित भारतीय उच्च आयोग में डिप्टी हाई कमिश्नर नियुक्त किया है। इरीना ठाकुर को साल 2012 में सिविल सेवा परीक्षा के जरिए इंडियन फॉरेन सर्विस मिला था। वह विदेश मंत्रालय के कई अहम पदों पर सेवाएं दे चुकी हैं। श्रीलंका के कोलंबो में भारतीय उच्च आयोग में प्रथम सचिव के रूप में रहते हुए उन्होंने भारत-श्रीलंका संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके अलावा विदेश नीति निर्माण, कूटनीतिक संबंधों, पासपोर्ट और वीजा सेवाओं में भी उनका विशेष अनुभव रहा है। भारत सरकार की ओर से उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपना उनकी मेहनत और दक्षता का परिचायक है, साथ ही यह उपलब्धि महिला सशक्तीकरण और अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की बढ़ती कूटनीतिक ताकत का भी उदाहरण है। सीमांत क्षेत्र के छोटे से गांव से निकलकर विश्व स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करना आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed