{"_id":"6852f1fe340cf3b9af0d8a38","slug":"zongsar-khenje-rinpoches-birthday-celebrated-at-kungri-monastery-kullu-news-c-89-1-klu1002-150202-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कुंगरी मठ में जोंगसर खेंजे रिम्पोछे का जन्मदिन मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कुंगरी मठ में जोंगसर खेंजे रिम्पोछे का जन्मदिन मनाया
Wed, 18 Jun 2025 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 18 Jun 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
लाहौल के पिन वैली स्थित ऐतिहासिक कुंगरी बौद्ध मठ में जोंगसर खेंजे रिमपोछे का जन्मदिवस के लेकर प
केलांग (लाहौल-स्पीति)। पिन वैली स्थित ऐतिहासिक कुंगरी बौद्ध मठ में जोंगसर खेंजे रिम्पोछे का जन्मदिन मनाया गया। यह विशेष अवसर मठ के गेलोंग रिम्पोछे के विशेष निमंत्रण पर आयोजित किया गया, जहां जोंगसर खेंजे रिम्पोछे स्वयं उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत एक अद्वितीय धार्मिक अनुष्ठान से हुई।
इसमें पिन वैली के लोगों ने दोनों रिम्पोछे की उपस्थिति में करीब 400 जीवों को अभयदान देकर जीवन रक्षा का संदेश दिया। स्थानीय निवासियों के अनुसार इस प्रकार का आयोजन पहली बार स्पीति में आयोजित किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। जन्मदिन समारोह के दौरान पिन वैली के महिला मंडलों की सदस्यों ने पारंपरिक वेशभूषा में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। महिला मंडल खर, सगनम, मुद, तेलिंग समेत कई गांवों की महिलाओं ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता रवि ठाकुर भी विशेष रूप से समारोह में उपस्थित रहे। उन्होंने आयोजन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन क्षेत्र की संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभाते हैं।