फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Youths spread the message of staying away from drugs during the Anti-Chitta walk.

Kullu News: एंटी चिट्टा वॉक में युवाओं ने नशे से दूर रहने का दिया संदेश

Tue, 07 Jul 2026 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Youths spread the message of staying away from drugs during the Anti-Chitta walk.
जलोड़ी दर्रा से लेकर रघुपुरगढ़ तक हुई एंटी चिट्टा वॉक में भाग लेते विधायक व युवा। । संवाद
कुल्लू। जिले के पर्यटन स्थल जलोड़ी पास से लेकर रघुपुरगढ़ तक एंटी चिट्टा वॉक का आयोजन किया गया। मंगलवार को विधायक लोकेंद्र कुमार की अगुवाई में रघुपुर क्षेत्र के युवा 10,280 फीट ऊंचे जलोड़ी दर्रा से तीन किमी लंबे ट्रैक से 11,500 फीट ऊंचे रघुपुरगढ़ पहुंचे और लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन

सभी ने इस ट्रैक पर कदम से कदम मिलाकर नशे के खिलाफ एकजुटता दिखाई। विधायक लोकेंद्र कुमार ने कहा कि युवा संकल्प ले चुका है कि चिट्टा नहीं, चरित्र चुनेंगे, नशा नहीं, भविष्य चुनेंगे। कहा कि हम अपने गांव, अपने समाज और अपनी आने वाली पीढ़ी को नशे की गिरफ्त में नहीं जाने देंगे।
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं और आम लोगों से चिट्टा के खिलाफ आवाज बुलंद करने की अपील की है। कहा कि हम सब मिलकर जनजागरण की अलख जगाएंंगे। जहां हर युवा की पहचान उसके सपनों, मेहनत और संस्कारों से होगी, नशे से नहीं। इस दौरान भाजपा महामंत्री सुरेंद्र ठाकुर सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed