फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Youth should contribute in nation building: Kangana

राष्ट्र निर्माण में योगदान दें युवा : कंगना

Fri, 31 Oct 2025 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 31 Oct 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
Youth should contribute in nation building: Kangana
केलांग में सरदार पटेल की 150 वीं जयंती पर भाजपा द्वारा आयोजित रन फॉर यूनिटी के दौरान हाथ में ति
केलांग में रन फॉर यूनिटी, मंडी की सांसद ने भी लगाई दौड़
विज्ञापन

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर एकता का संदेश गूंजा

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। भारत के प्रथम गृह मंत्री और लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर केलांग में जिला प्रशासन ने रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया।
इस दौरान देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय समरसता के प्रति संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंडी की सांसद कंगना रणौत ने दीप प्रज्वलित करने के बाद पुलिस ग्राउंड से एकता दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने स्वयं भी दौड़ में हिस्सा लेकर उपस्थित जनसमूह में उत्साह और जोश भर दिया। यह दौड़ पुलिस ग्राउंड से शुरू होकर केलांग बाजार, दुर्गा मंदिर मार्ग से होते हुए वापस पुलिस ग्राउंड में पहुंची। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण के आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश के विकास में योगदान दें।
विज्ञापन


कंगना ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी अदम्य इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और राजनीतिक कुशलता से रियासतों का विलय कर एक अखंड भारत का निर्माण किया था। आज का दिन हमें यह प्रेरणा देता है कि जब तक हम सब एकता और समरसता की भावना से कार्य नहीं करेंगे, तब तक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का सपना अधूरा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक अनुराधा राणा, उपायुक्त किरण भड़ाना, जिला परिषद अध्यक्ष वीना देवी, एसडीएम एवं परियोजना अधिकारी कल्याणी तिवाना, पूर्व विधायक रवि ठाकुर, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। रन फॉर यूनिटी में बड़ी संख्या में विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, एनएसएस स्वयं सेवकों, युवा संगठन के सदस्यों, महिला मंडलों की प्रतिनिधियों, स्थानीय नागरिकों और प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। संवाद
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed