फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Youth learning to rescue in snow

Kullu News: बर्फ में रेस्क्यू करना सीख रहे युवा

Tue, 21 May 2024 11:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Youth learning to rescue in snow
मनाली के फ्रेंड​शिप पीक के साथ बरकथाच में बचाव व रेस्क्यू का प्र​शिक्षण लेते देशभर से आए प्रतिभ
कुल्लू। मनाली के अलेउ स्थित अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान देश के 18 राज्यों के 100 युवा प्रतिभागियों को बेसिक कोर्स का प्रशिक्षण दे रहा है। ये युवा 15,600 फीट ऊंचे फ्रेंडशिप पीक के साथ लगते बकरथाच में बर्फ में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

युवाओं को सर्च एंड रेस्क्यू, बर्फ और ग्लेशियर में बचाव कार्य करना सहित पहाड़ पर चढ़ने की बारीकियां सिखाई जा रही हैं, ताकि वह किसी भी आपातकालीन स्थिति में लोगों की जान बचा सकें। एक मई से चल रहा 26 दिवसीय बेसिक कोर्स का समापन 26 मई को अटल बिहारी बाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली के अलेउ में होगा।
विज्ञापन

इसमें हिमाचल प्रदेश के साथ उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम-बंगाल, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, केरल, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़ और लद्दाख सहित 18 राज्य शामिल हैं। इन दिनों प्रशिक्षु बकरथाच के पास ग्लेशियर में रेस्क्यू और राहत बचाव कार्य सीख रहे हैं। संस्थान के निदेशक अविनाश नेगी ने कहा कि सभी प्रतिभागियों को संस्थान के प्रशिक्षक तमाम गतिविधियां बता रहे हैं। 26 मई को समापन पर सभी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed