फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Young man found hanging from a noose in an apple tree

Kullu News: सेब के पेड़ में फंदे से झूलता मिला युवक

Tue, 06 Aug 2024 12:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Young man found hanging from a noose in an apple tree
मनाली (कुल्लू)। थाना मनाली के तहत वामतट मार्ग पर एक युवक सेब के पेड़ में फंदे से झूलता मिला। रविवार को हुई इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुरेश बोहरा (26) पुत्र शिव सिंह बोहरा निवासी मकान नंबर 32 सतोली डाकघर प्यूड़ा, तहसील एवं जिला नैनीताल (उत्तराखंड) गोजरा में सेब के बगीचे में कार्य करता था। वह परिवार सहित बगीचे में ही रहता था।
विज्ञापन


रविवार को वह सेब के पेड़ पर फंदे में झूलता मिला। परिजनों ने उसे फंदे से लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि परिवार के लोगों ने किसी पर शक नहीं जताया है। फिर भी मामले की गहनता से जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed