{"_id":"684f020efc77d20e2f0b0476","slug":"you-will-get-relief-from-the-hassle-of-climbing-stairs-a-lift-will-be-installed-from-sarvari-to-sultanpur-kullu-news-c-89-1-ssml1012-149983-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सीढि़यां चढ़ने के झंझट से मिलेगा छुटकारा, सरवरी से सुल्तानपुर के लिए लगेगी लिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सीढि़यां चढ़ने के झंझट से मिलेगा छुटकारा, सरवरी से सुल्तानपुर के लिए लगेगी लिफ्ट
Sun, 15 Jun 2025 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 15 Jun 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
फुटओवर ब्रिज का भी होगा निर्माण, खर्च किए जाएंगे दो करोड़ 44 लाख रुपये
आरटीडीसी ने आमंत्रित कीं निविदाएं, 23 जून है जमा करवाने की आखिरी तारीख
ठेकेदार और फर्म को नौ महीने में पूरा करना होगा काम, लोगों को मिलेगी सुविधा
बलदेव राज
कुल्लू। जिला मुख्यालय स्थित सरवरी से सुल्तानपुर के लिए शहर के लोगों को अब सीढि़यां चढ़ने के झंझट से छुटकारा मिलने वाला है। इसके लिए लिफ्ट लगाई जाएगी। ट्रैफिक जाम के बीच हादसों का खतरा भी कम होगा।
इसके लिए फुटओवर ब्रिज का भी निर्माण किया जाएगा। इस पर करीब दो करोड़ 44 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। रोपवे एवं रेपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड (आरटीडीसी) ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
आरटीडीसी ने पब्लिक लिफ्ट लगाने के लिए ठेकेदार और फर्म से निविदाएं आमंत्रित की हैं। निविदाएं जमा करने की आखिरी तारीख 23 जून है। इसके बाद आगामी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
खास बात यह है कि जिस फर्म और ठेकेदार को यह काम दिया जाएगा, निविदा के मुताबिक 9 महीने में काम पूरा करना होगा। कुल्लू शहर के लिए यह किसी सौगात से कम नहीं होगा।
कुल्लू शहर में वर्तमान में सरवरी से सुल्तानपुर जाने के लिए लोग सीढि़यों से होकर जाते हैं। लोगों को लिफ्ट लगने से सुविधा मिलेगी। कुल्लू सदर विधायक ने अप्रैल महीने में शिमला की तर्ज पर कुल्लू शहर में लिफ्ट लगाने की बात कही थी। इस योजना को जल्द धरातल पर उतारने का आश्वासन दिया था। जिस तरह से अब प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में अब जल्द ही लोगों को सरवरी से सुल्तानपुर के लिए लिफ्ट देखने को मिलेगी। उम्मीद है कि शहर में लगने वाली लिफ्ट के लिए कोई फर्म और ठेकेदार दिलचस्पी दिखाएगा और यह कार्य जल्द शुरू होगा। बहरहाल, लोगों को इसका काम शुरू होने का इंतजार है।
--
लोगों को बेहतर सुविधा मिले, इसके लिए कई योजनाओं पर काम किया जा रहा है। लिफ्ट लगने से कुल्लू शहर के लोगों को सुविधा मिलेगी। - सुंदर सिंह ठाकुर, विधायक, कुल्लू सदर
--
सरवरी से पीज के लिए भी लग रहा है रोपवे
जिला मुख्यालय स्थित सरवरी बस स्टैंड से लेकर पैराग्लाइडिंग साइट पीज तक भी रोपवे का निर्माण किया जा रहा है। इस दिशा में भी कार्य चल रहा है। जल्द ही यह प्रोजेक्ट भी धरातल पर उतरता नजर आएगा। कुल्लू शहर से पीज तक रोपवे लगने से पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।