{"_id":"67a24e1c2fb86c0b1c04bdd7","slug":"you-must-get-mammography-done-after-age-40-kullu-news-c-89-1-ssml1015-140546-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्र 40 के पार तो जरूर करवाएं मेमोग्राफी : डॉ. उषा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उम्र 40 के पार तो जरूर करवाएं मेमोग्राफी : डॉ. उषा
Tue, 04 Feb 2025 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Tue, 04 Feb 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
प्रशिक्षुओं को कैंसर रोग की जानकारी देतीं स्वास्थ्य विभाग की अधिकारी। -संवाद
कुल्लू। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. उषा ने कहा कि कैंसर रोग के मरीज हर दिन बढ़ रहे हैं। महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर और पुरुषों में मुंह के कैंसर की समस्या अधिक देखने को मिल रही है। कैंसर के लक्षणों को पहचाने और दरकिनार न करें, तभी इससे बचा जा सकता है।
ब्रेस्ट कैंसर से बचाव के लिए 40 साल की उम्र के बाद साल में एक बार मेमोग्राफी अवश्य करवानी चाहिए। वह मंगलवार को विश्व कैंसर दिवस बहुतकनीकी शिक्षण संस्थान सेउबाग में स्वास्थ्य विभाग और संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बोल रहीं थी।
इस दौरान संस्थान के प्रशिक्षुओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को कैंसर के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। इस दौरान प्रशिक्षुओं के बीच कैंसर जागरूकता पर कई प्रतियोगिताएं भी करवाई गई। भाषण प्रतियोगिता में क्षिति प्रथम, साक्षी द्वितीय और मनीषा तृतीय स्थान पर रहीं। पोस्टर मेकिंग में रिष्वांक प्रथम, स्मृति द्वितीय, अंजलि ने तृतीय स्थान पाया। नारा लेखन में निताशा ने प्रथम, शैंजलि ने द्वितीय और अंजलि ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की जन शिक्षा संप्रेक्षण अधिकारी निर्मला महंत ने कहा कि दांतों और मसूड़ों की समस्या को दरकिनार न करें और छह माह में एक बार दंत चिकित्सक से परामर्श लेते रहें। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चिकित्सक की सलाह पर जरूरी टीका भी समय से लगाए। अगर किसी तरह का चोट लंबे समय से ठीक न हो, तो तुरंत चिकित्सक से दिखाएं।