{"_id":"6776ca03a2ea2f31ae0ac5fb","slug":"you-are-very-good-you-are-very-good-i-am-very-fond-of-you-kullu-news-c-89-1-klu1001-138256-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: तू मोई अच्छरिये तू मोई हो... से खूब बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: तू मोई अच्छरिये तू मोई हो... से खूब बांधा समां
Thu, 02 Jan 2025 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 02 Jan 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
खुशबू भारद्वाज और राज ठाकुर के नाम रही कुल्लू महोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या
ठंड के बावजूद सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के लिए काफी संख्या में पहुंचे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। कड़ाके की ठंड के बावजूद ढालपुर मालरोड में कुल्लू महोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में वीरवार को एक बार फिर भारी संख्या में लोग उमड़े। दोपहर बाद करीब 3:00 बजे से रात 10:00 बजे तक कुल्लू महोत्सव में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लोगों ने भरपूर आनंद उठाया।
महोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या लोक कलाकार पंडित खुशबू भारद्वाज और राज ठाकुर के नाम रही। खुशबू और राज ठाकुर ने एक से बढ़कर एक गीत पेश कर दर्शकाें को खूब नचाया। खुशबू भारद्वाज ने... तेरी आंखों के सिवा, तू मोई अच्छरिये तू मोई हो, तेरा मेरा प्यार आदि गीत गाकर दर्शकाें को खूब नचाया।
इससे पहले देविंद्र कुमार ने शानदार प्रस्तुति दी। मिडल स्कूल अखाड़ा बाजार के बच्चों ने नाटक पेश किया। भारत-भारती स्कूल की पलक और तमन्ना हांडा ने डांस से वाहवाही लूटी। साई स्टार स्कूल कुल्लू के बच्चों ने डांस और माइम पर प्रस्तुति दी। श्री ब्यास संस्कृत कॉलेज रघुनाथपुर के बच्चों ने नाटिका पेश की। महिला मंडल आनी की महिलाओं ने नाटी पेश कर कुल्लू की संस्कृति से रूबरू करवाया। खराहल घाटी के करण राठौर , मनाली के हरीश ने खूबसूरत गीत पेश किए। लगघाटी की श्वेता, बंजार की धनवंती और भीमी राम पहाडि़यों ने भी प्रस्तुतियों से तालियां बटोरीं। शीशामाटी की पूजा और सृष्टि ने नृत्य पेश किया। ओम प्रकाश ठाकुर, टीएल वर्धन के गीतों पर और जादूगर एस के शर्मा ने भी करतब दिखाकर सबका खूब मनोरंजन किया। नगर परिषद कुल्लू के ईओ अनुभव शर्मा ने कहा कि कुल्लू महोत्सव के चलते ढालपुर मालरोड में इन दिनों खूब रौनक बनी हुई है। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के चलते कुल्लू महोत्सव के कार्यक्रम स्थगित किए गए थे।
विज्ञापन
--