{"_id":"67a640562abeefa96d0b3c1c","slug":"yograj-became-the-head-of-civil-pensioner-association-kullu-news-c-89-1-klu1002-140710-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: योगराज सिविल पेंशनर एसोसिएशन के प्रधान बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: योगराज सिविल पेंशनर एसोसिएशन के प्रधान बने
Fri, 07 Feb 2025 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 07 Feb 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
सिविल पेंशनर भुंतर खंड के चुनाव में भाग पेंशनर। स्त्रोत पेंशनर
भुंतर में हुई बैठक, कार्यकारिणी में दस पदाधिकारियों की घोषणा
संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। सिविल पेंशनर एवं सोशल वेलफेयर एसोसिएशन भुंतर खंड के चुनाव को लेकर मासिक बैठक जिला पर्यवेक्षक एवं वरिष्ठ उप प्रधान कल्लू की अध्यक्षता में भुंतर के एक गेस्ट हाउस में हुई।
बैठक में खंड के लगभग 90 से अधिक पेंशनरों ने भाग लिया। इस दौरान पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी के चुनाव करवाई गई। इसमें 7 सदस्यों के साथ तीन प्रतिनिधियों का निर्वाचन किया गया। सर्व समिति से प्रधान पद पर योगराज शर्मा की ताजपोशी की गई। वरिष्ठ उप प्रधान के पद पर महेंद्र डोगरा, उप प्रधान पद पर टिकम दासी, सचिव के पद पर रामलाल शर्मा, सह सचिव महेंद्र सिंह, वित्त सचिव टार्जन शर्मा और संगठन सचिव नारायण दास को सर्वसम्मति से चुना गया। जिला प्रतिनिधि के रूप में रामनाथ, गुरजीत सिंह गिल, गिरधारी लाल डोगरा का चयन किया गया। बैठक में नए सदस्य सोहन लाल ठाकुर, भवानी सिंह, ओम देवी, धनवंती, शुभकली, चैतन्य, आशा देवी, गीता देवी, तेजिंदर शर्मा, केके शर्मा संगठन में शामिल हुए। चुनावी प्रक्रिया में रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में आरएस भापा और बंसीलाल शर्मा शामिल रहे।
--