फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Yoche link road of Lahaul-Spiti restored for traffic

Kullu News: लाहौल-स्पीति की योचे संपर्क सड़क यातायात के लिए बहाल

Wed, 08 Jan 2025 06:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 08 Jan 2025 06:33 AM IST
विज्ञापन
Yoche link road of Lahaul-Spiti restored for traffic
लाहौल घाटी में लोनिवि ने दारचा पंचायत के अन्तर्गत घाटी की दुर्गम गांव योचे संपर्क सड़क को याताय
केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी की दारचा पंचायत के अंतर्गत आने वाले अंतिम गांव योचे की संपर्क सड़क मंगलवार को यातायात के लिए बहाल हो गई है। यह संपर्क सड़क 27 दिसंबर को घाटी में हुई बर्फबारी के बाद से यातायात के लिए बंद हो गई थी। ऐसे में योचे गांव के लोगों को दारचा आने में 12 किलोमीटर कदमताल करनी पड़ रही थी। सड़क बहाल होने ग्रामीणों को राहत मिली है।
विज्ञापन

लाहौल-स्पीति की विधायक ने लोक निर्माण विभाग को सड़कों को जल्द बहाली करने के निर्देश दिए थे। ग्रामीणों ने विधायक का आभार जताया है। विभाग ने सोमवार रात्रि करीब 8:00 बजे कड़ाके की ठंड के बीच स्तींगरी से प्यूकर-लपचंग-कारदंग होते हुए गवाजंग संपर्क सड़क को बीलिंग से आगे गवाजंग की तरफ जाने वाली मुख्य सड़क से जोड़ दिया है।
विज्ञापन

अब लाहौल घाटी की 134 संपर्क सड़कों में से 107 यातायात के लिए बहाल हो गई हैं। लोक निर्माण विभाग लाहौल मंडल (केलांग) के सहायक अभियंता नरेश ठाकुर ने कहा कि मंगलवार को योचे संपर्क सड़क, प्यूकर-लपचंग-कारदंग-गवाजंग सड़क को भी यातायात के लिए बहाल कर दिया है। लोक निर्माण विभाग चिनाव मंडल उदयपुर के अधिशासी अभियंता पवन राणा ने मयाड़ घाटी के अंतिम गांव खंजर तक सड़क बहाली का कार्य चल रहा है। इस सड़क के बहाल होते ही तिंदी पंचायत की भुंजुंड संपर्क सड़क की बहाली का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed